छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा
सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पामगढ़ में विकासखण्ड स्तरीय आयुष्मान भवः हेल्थ मेला का आयोजन किया गया…


जांजगीर-चांपा। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पामगढ़ में विकासखण्ड स्तरीय आयुष्मान भवः हेल्थ मेला का आयोजन किया गया। सीएचसी प्रभारी डॉ. सौरभ यादव, बीएमओ एवं आर.के सुमन बीईटीओ अमित शुक्ला बीपीएम द्वारा स्वाती वंदना सिसोदिया मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी व उत्कर्ष तिवारी, जिला कार्यक्रम प्रबंधक जिला जांजगीर-चाम्पा के मार्गदर्शन से 24 नवंबर 2023 को विकासखण्ड स्तरीय आयुष्मान भवः स्वास्थ्य मेला का अयोजन किया गया। स्वास्थ्य मेला में जिला स्तर से डॉ.
शहबाज खाण्डा फिजीशियन डॉ. गरिमा पटेल डॉ. प्रियंका जोशी स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. निशांत पटेल नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. हरिश पटेल शिशु रोग विशेषज्ञ, डॉ. आकाश राणा जनरल सर्जन, संदीप साहू पीजीएमओ एवं विकासखण्ड स्तर से डॉ सुशिल सूर्यवंशी दंत
चिकित्सक द्वारा स्वास्थ्य लाभ के लिये आये समस्त जन समुदाय को अनेक प्रकार के स्वास्थ्य
लाभ दिया गया। जिसमे लगभग स्त्री रोग जांच 55 शिशु रोग जांच 45 नेत्र जांच, 20 नाक
कान गला जांच 35 डेंटल जांच 25 एवं अन्य गैर संचारी रोग जैसे मधुमेह, ब्लड प्रेसर,
कैंसर, टीबी, कुष्ट, बिमारियों का जांच एवं लैब जांच, एक्स-रे जांच कर स्वास्थ्य लाभ लिया
गया व आयुष्मान कार्ड, आभा आईडी कार्ड बनाया गया साथ ही ब्लड डोनेशन केम्प लगाया
गया। जिसमें जिसमें 02 लोगो ने ब्लड डोनेट किया।
आयुष्मान भवः स्वास्थ्य मेला में लगभग 492 लोगो ने स्वास्थ्य लाभ प्राप्त किया।
आयुष्मान भवः योजना के तहत स्वास्थ्य विभाग द्वारा लगातार विकासखण्ड के 26 हेल्थ
एण्ड वेलनेस सेंटरो में सप्ताहिक आयुष्मान भवः हेल्थ मेला का आयोजन किया गया। जिसमें
गैर संचारी रोग जैसे मधुमेह, ब्लड प्रेसर, कैंसर, टीबी कुष्ठरोग मातृव एवं शिशु स्वास्थ्य
सेवायें का लाभ दिया गया।
राष्टपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा 13 सितंबर को दिल्ली से आयुष्मान भवः योजना का
वर्चुअल लॉचिंग किया था। योजना के तहत नये परिवारों को स्वास्थ्य लाभ मिलेगा। नगर
स्तरीय ,ग्रामिण स्तरीय स्वास्थ्य कार्यकर्ता, आशा, आंगनबाड़ी कार्यकताओं से समन्वय बनाकर
जन जन को जागरूक करेंगे। योजना के तहत आयुष्मान कार्ड एवं आभा कार्ड लाभार्थी अपने
स्वयं के मोबाईल में आभा ( स्वास्थ्य कार्ड) 3.0 एप डाउनलोड कर आवेदन कर सकेंगे।



