छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा
थाना जांजगीर क्षेत्र के ग्राम सुकली में जुआ खेलने वाले 08 आरोपियों को किया गिरफ्तार, थाना जांजगीर एवं सायबर टीम की कार्यवाही…

जांजगीर-चांपा। थाना जांजगीर क्षेत्र के ग्राम सुकली में जुआ खेलने वाले 08 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि 23 नवंबर 2023 को मुखबीर से सूचना प्राप्त हुआ कि ग्राम सुकली शीतला माता मंदिर के पास आम जगह ताश पत्ती से रूपये पैसो का दांव लगाकर काटपट्टी नामक जुआ खेल रहे हैं की मुखबिर सूचना पर जांजगीर पुलिस और सायबर टीम के द्वारा रेड कार्यवाही किया गया। जो मौके पर जुआ खेलने वाले आरोपी चंद्र शेखर राठौर, सुरेंद सिंह, बसंत बरेठ, ऋषि सिंह, दुर्गेश सिंह, नंदकिशोर कश्यप, सालिक राम श्रीवास, नीरज सिंह को पकड़े जिनके पास से 52 पत्ती तास एवं नगदी रकम 18 हजार 100 रुपए बरामद कर आरोपीयो के विरुद्ध थाना जांजगीर में अपराध कमांक 820/ 23 धारा 3 छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 पंजीबद्ध किया जाकर जुआ अधिनियम के तहत विधिवत कार्यवाही किया गया है।
सम्पूर्ण कार्यवाही में निरीक्षक अशोक वैष्णव थाना प्रभारी जांजगीर, प्रधान आरक्षक मोहन साहू, आरक्षक बाल्मिक राठौर, सत्यप्रकाश, जयप्रकाश, राज ओगरे एवं सायबर टीम का योगदान सराहनीय रहा।



