छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा
अवैध कच्ची महुआ शराब बनाकर बिक्री करने वाले आरोपी को शिवरीनारायण पुलिस ने किया गिरफ्तार…

जांजगीर-चांपा। अवैध कच्ची महुआ शराब बनाकर बिक्री करने वाले आरोपी को शिवरीनारायण पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
आरोपी सत्येन्द्र खुंटे उम्र 29 साल निवासी बिलारी थाना शिवरीनारायण के कब्जे से 120 लीटर कच्ची महुआ शराब किमती 12,000 रूपए,
एक नग ट्रेक्टर मय ट्राली किमती करीबन 03 लाख रूपए एवं एक एयर गन बंदूक बरामद किया गया।
आरोपी के कब्जे से 20 क्विंटल महुआ लहान, केमिकल अन्य समाग्री मिला जिसको मौके पर नस्ट किया गया।
जिले में अवैध शराब बिक्री पर अंकुश लाने के लिए थाना शिवरीनारायण पुलिस द्वारा लगातार कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में 22 नवंबर 2023 को मुखबीर सूचना मिला कि सत्येन्द्र खुंटे निवासी बिलारी द्वारा अवैध शराब बनाकर बिक्री करता है कि सूचना पर रेड कार्यवाही किया गाय मौक पर आरोपी के कब्जे से अलग-अलग प्लास्टिक सफेद जरिकेन में 120 लीटर कच्ची हाथ भट्ठी महुआ शराब किमती 12,000 रुपए, एक नग जॉन डीयर ट्रेक्टर मय ट्राली किमती 03 लाख रूपये, एक एयर गन बंदूक बरामद किया गया एवं मौके पर 20 क्विंटल महुआ लहान, केमिकल अन्य समाग्री मिला जिसको मौके पर नस्टीकरण किया गया। आरोपी के विरूद्ध थाना शिवरीनारायण में अपराध क्रमांक 498/2023 धारा 34 (2), 59 क आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही किया गया।
आरोपी सत्येन्द्र खुंटे उम्र 29 साल निवासी बिलारी थाना शिवरीनारायण का कृत्य अपराध धारा आबकारी एक्ट का पायें जाने से विधिवत् गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।
उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक अशोक द्विवेदी थाना प्रभारी शिवरीनारायण, उपनिरीक्षक संतोष सिंह, सउनि कृष्ण कुमार साहू, आरक्षक महेन्द्र राज, डाकेश्वर राय, श्रीकांत सिंह का सराहनीय योगदान रहा।



