Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

थाना पामगढ़ क्षेत्र के ग्राम भड़ेसर में जुआ खेलने वाले 14 आरोपियों को किया गिरफ्तार, पामगढ़ पुलिस की कार्यवाही…

जांजगीर-चांपा। थाना पामगढ़ क्षेत्र के ग्राम भड़ेसर में अलग-अलग जगह से जुआ खेलने वाले 14 आरोपियों को पामगढ़ पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
थाना पामगढ़ पुलिस को 22 नवंबर 2023 को मुखबिर के जरिए सूचना मिली की पामगढ़ क्षेत्र के ग्राम भड़ेसर नाला तरफ अलग-अलग जगह में कुछ लोग रुपए पैसा का दाव लगाकर तास पत्ती से हार जीत नामक, काट पत्ती जुआ खेल रहे है की सूचना पर रेड कार्यवाही किया गया। मौके पर आरोपी शत्रुघ्न धीवर निवासी धनेली, रघुनंदन धीवर  निवासी धनेली, संदीप बरेठ निवासी भडेसर, आकाश साहू निवासी सेमरा, घनश्याम वैष्णव निवासी सेमरा, राहुल सिंह निवासी सेमरा, ईश्वर यादव निवासी भडेसर, श्रीकांत राठौर निवासी धनेली, जगदेव सूर्यवंशी निवासी धनेली, शिवकुमार देवांगन निवासी खोखरा, मनीष यादव  निवासी भडेसर, आकाश साहू  निवासी भडेसर, राधेश्याम कश्यप निवासी कूटरा, संजय यादव निवासी सेमरा को तास पत्ती से काट पत्ती नामक जुआ खेलते पाया गया जिसके कब्जे जुमला कुल नगदी  24 हजार 580 रूपए एवं दो गड्डी ताश, बोरी फट्टी जप्त कर थाना पामगढ़ में आरोपियों के विरूद्ध दो प्रकरण अलग-अलग अपराध क्रमांक 488/23,  एवम 489/23 धारा 3 (2) छ.ग. जुआ प्रतिषेध अधिनियम छ.ग. 2022 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर आरोपियों के विरूद्ध जुआ अधिनियम के तहत कार्यवाही किया गया।
उक्त कार्यवाही मे उप निरीक्षक राकेश सूर्यवंशी थाना प्रभारी पामगढ़, सउनि सुनील टैगोर, सउनि डिकसेना, एवं थाना पामगढ़ स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।

See also  ग्रामीण पर्यटन के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ को मिली उत्कृष्ट कामयाबी...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!