Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

नवागढ़ में स्वीप मैराथन का हुआ आयोजन, खिलाड़ियों ने स्वीप मैराथन में हिस्सा लेकर मतदाता जागरूकता का दिया संदेश, बड़ी संख्या में मतदाता जागरूकता अभियान से जुड़ रहे नागरिक…

नवागढ़ में स्वीप मैराथन का हुआ आयोजन
 
खिलाड़ियों ने स्वीप मैराथन में हिस्सा लेकर मतदाता जागरूकता का दिया संदेश
 
बड़ी संख्या में मतदाता जागरूकता अभियान से जुड़ रहे नागरिक
 
  जांजगीर-चांपा। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ऋचा प्रकाश चौधरी के निर्देशन में आगामी विधानसभा निर्वाचन 2023 में मतदाताओं की शत-प्रतिशत भागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिले में ‘‘कोसा कांसा कंचन, वोट करेगा जन-जन‘‘ की थीम पर विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है।
       इसी क्रम में नवागढ़ में स्वीप मैराथन का आयोजन जनपद पंचायत कार्यालय से ग्राम सेमरा तक 5 किलोमीटर की मैराथन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ऋचा प्रकाश चौधरी के निर्देश में  पंडित जवाहरलाल नेहरू महाविद्यालय नवागढ़, एवं एस.डी महाविद्यालय नवागढ़ और शासकीय नवीन महाविद्यालय नवागढ़ के संयुक्त तत्वाधान में यह आयोजन सुबह 7 बजे आयोजित की गई। जिसमें नवागढ़ परिक्षेत्र के विभिन्न महाविद्यालयीन छात्र-छात्राओं सहित विभिन्न विद्यालय के खिलाड़ियों ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। स्वीप मैराथन के इस कार्यक्रम में शासकीय नवीन महाविद्यालय के छात्र छोटेलाल साहू ने प्रथम,आकाश साहू द्वितीय, निखिल भारद्वाज ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। बालिका वर्ग में पंडित जवाहरलाल नेहरू महाविद्यालय की उत्कृष्ट खिलाड़ी सोनिया केवट ने प्रथम स्थान, द्वितीय स्थान अंशुरानी तथा तृतीय स्थान पर राधाकृष्ण शिक्षा समिति की छात्रा प्रेमा राठिया ने प्राप्त किया। इस अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी नवागढ़ एवं संबंधित अधिकारी-कर्मचारी, बड़ी संख्या में नागरिक गण उपस्थित थे।

See also  पुलिस अधीक्षक जांजगीर चांपा ने टाइम/समय बैंक की पहल को बढ़ावा देने नागरिकों को किया प्रेरित, समय बैंक की अनूठी अवधारणा नशाबंदी और काउसीलिंग पर जोर...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!