छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा
मतदान हेतु प्राथमिक शाला चौड़ीपारा खोखसा के बच्चों ने लिखा पोस्टकार्ड…

मतदान हेतु प्राथमिक शाला चौड़ीपारा खोखसा के बच्चों ने लिखा पोस्टकार्ड
जांजगीर-चांपा। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी रिचा चौधरी के निर्देशानुसार में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के अंतर्गत 04 नवंबर शनिवार को शास.प्राथमिक शाला चौड़ीपारा खोखसा, वि.ख. नवागढ़ में मतदान करने हेतु अपने माता पिता को प्रेरित करने के लिए पोस्टकार्ड लेखन का आयोजन किया गया। इस दौरान स्कूली बच्चों ने भावनाओं से सराबोर चिट्ठी के जरिए अपने माता-पिता से अनिवार्य रूप से मतदान करने के अपील की है। सहा.शिक्षिका श्रीमती सत्या सूर्यवंशी ने बताया कि इस बार हम सबको शत प्रतिशत मतदान का लक्ष्य हासिल करना है। उन्होंने सभी से आव्हान किया कि अपने माता पिता के साथ ही आस-पास के लोगों को भी अपने मताधिकार का उपयोग करने प्रेरित करें। कार्यक्रम को सफल बनाने में शिक्षिका सत्या सूर्यवंशी व स्मिता राठौर का सराहनीय योगदान रहा।



