Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-28 at 09.42.10
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

मिडिल स्कूल पीथमपुर के रक्त जांच शिविर में 150 बच्चों का हुआ रक्त परीक्षण…

मिडिल स्कूल पीथमपुर के रक्त जांच शिविर में 150 बच्चों का हुआ रक्त परीक्षण
 
जांजगीर-चांपा। जिले के नवागढ़ ब्लाक के शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला पीथमपुर में 03 नवंबर शुक्रवार को रक्त जांच शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें स्वास्थ्य विभाग नवागढ़ की टीम ने पहुंचकर स्कूली बच्चों का रक्त जांच किया। इस दौरान कुल 150 बच्चों का रक्त जांच कर उन्हे कार्ड वितरित किया गया। इस संबंध में प्रधान पाठक हीरालाल कर्ष ने बताया कि विद्यालय में समय-समय पर विभिन्न आयोजन किये जा रहे है इसी कड़ी में यह शिविर लगाया गया। उन्होंने कहा कि रक्तदान जीवनदान है। हम सभी को जरूरत पड़ने पर रक्तदान करना चाहिए। उन्होंने कहा कि समय-समय पर रक्त की जांच कराते रहना चाहिए, ताकि यदि कोई बीमारी हो तो उसका पता चल सके। इस दौरान मेडिकल टीम ने सभी बच्चों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया। कार्यक्रम के संयोजक शिक्षिका गीता लहरे ने बताया कि हम सबको अपना रक्त समूह का पता होना बहुत आवश्यक है तभी हम जरूरत पड़ने पर रक्तदान कर सकते है एवं अपने स्वास्थ्य की बेहतर देखभाल कर सकते है। इसी उद्देश्य पूर्ति के लिए यह शिविर आयोजित किया गया जिसमें स्वास्थ्य विभाग नवागढ़ के डा. लोकराज लहरे के निर्देशन में एम.एल.टी. नीलम बरेठ, ए.एन.एम. सत्यभामा ने पहुंचकर बच्चों का रक्त परीक्षण किया है। रक्त जांच शिविर को सफल बनाने में प्रधान पाठक हीरालाल कर्ष, रूकमणि डहरिया, गीता लहरे, दिलीप कुमार पटेल, सफाई कर्मचारी दीपक साहू सहित सभी विद्यार्थियों का सराहनीय योगदान रहा है।

See also  CM साय ने दिए कार्रवाई के निर्देश : हेलमेट, सीट बेल्ट न पहनने और नशे में वाहन चलाने वालों में हो कानून का भय

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!