छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा
चुनावी माहौल में देशी शराब बेचनें वाले हुए सक्रिय, शराब की अवैध बिक्री का गढ़ बन गया है सकर्रा,आडिल…

चुनावी माहौल में देशी शराब बेचनें वाले हुए सक्रिय
शराब की अवैध बिक्री का गढ़ बन गया है सकर्रा,आडिल
सक्ति-सकर्रा। सक्ति जिला के मालखरौदा थाना क्षेत्र के ग्राम सकर्रा व् आडिल इन दिनों अवैध शराब बिक्री का गढ़ बन चुका है। पूरे सकती जिले में सबसे ज्यादा अवैध शराब यही बिक हो रही है। सुबह अगर यहां शराब की खाली बोतल शीशी तलाश में आएंगे तो 500 से ज्यादा शीशियां निकल आएंगे। सज्जनों ने आरोप में बताया की लगातार बढ़ती अवैध शराब बिक्री से गांव का माहौल काफी बिगडने लगा है। ग्रामीण बैंक के पास के ढाबा सहित आसपास के चखना सेंटरों सहित अन्य ऐसा कई स्थान है जहां के लोग शराब बेचने में संलिप्त नहीं है। मुख्य मार्ग के ढाबा संचालक सहित चखना दुकान का ऐसा भी नहीं है कि उनकी करतूत कभी सामने नहीं आई है। 5 से 7 लोग ऐसे निगरानीशुदा शराब बेचने वाले पुलिस की पकड में आ भी चुके हैं, लेकिन अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं। गांव के प्रतिष्ठित सज्जनों इन अवैध शराब कारोबारियों से त्रस्त हो चुके है। सज्जनों का कहना है कि खुद कई बार एसपी, कलेक्टर और थाने तक जा चुका। पर कोई कार्रवाई नहीं होती। कुछ लोगों को पकडा गया लेकिन जमानत पर रिहा हो जाते हैं और कारोबार चलता रहता है। अवैध शराब बिक्री के मामले में आबकारी विभाग यानी शासन की शराब की सीमा का नियम कमजोर होना भी एक बडी वजह है। 16 पव्वा शराब एक व्यक्ति खरीद सकते हैं, लोग इसी सीमा का फायदा उठाते हैं और बेचने वाले खुद या फिर अन्य साथी को ले जाकर 16-16 पव्वा एक व्यक्ति के हिसाब से खरीद कर लाते हैं और उन्हीं को रोज का रोज अवैध रूप से खपाते हैं।
शाम होते ही ढाबों में पियक्कडों का झुंड हो जाता है जमा
शराब बिक्री के निशान देखने हैं तो सुबह यहां आ जाइए आपको जगह-जगह शराब की शीशियां मिलेंगे। छोटे-छोटे बच्चे शराब की बोतल इकट्ठा करते रहते हैं। ढाबा व् ढाबा के अगल बगल चखना दुकान में पियक्कडों का झुंड जमा हो जाता है।
तेली तालाब पार के कुछ घरों में भंडारण
कुछ सज्जनों ने बताया की तेली तालाब पार के कुछ घरों में शराब का भंडारण किये रहते है। यहां भंडारण किये हुए शराब को सकर्रा के ढाबा और आडिल के अंडा चखना दुकान में सुबह शाम परिवहन की जा रही है। गुप्त जगह में भंडारण इस लिए किया गया है। ताकि पुलिस व् आबकारी आसानी से न पहुंच सके। इन पर कार्रवाई नही होने से हौसलें दिन प्रति दिन बढ़ते जा रहें है।
पोता के शराब दुकान से आसानी से कर रहे शराब परिवहन
पोता के शराब दुकान से सकर्रा देशी अंग्रेजी शराब की परिवहन आसानी से हो रहा है जिस पर पुलिस व् आबकारी विभाग की पैनी नज़र की आवश्यकता है।
होगी कार्रवाई-
लोगों के माध्यम से शिकायत मिल रही है। मामले में कार्यवाही करवाता हूं, कुछ ऐसे लोग भी होते हैं जो आदतन शराब बेचते हैं, इस बार तकड़ा शिकंजा कस जेल भेजा जाएगा।
कोमल सिदार आबकारी उपनिरीक्षक सक्ति



