चंद्रपुर की भाजपा प्रत्याशी संयोगिता सिंह जूदेव का चल रहा सघन जनसंपर्क
भाजपा के प्रति महिला मतदाताओं में दिख रहा भारी उत्साह
क्षेत्र में मिल रहा संयोगिता को अपार समर्थन
मालखरौदा। चंद्रपुर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी संयोगिता सिंह जूदेव ने 29 अक्टूबर को अपने चुनाव प्रचार के दौरान सकर्रा क्षेत्र के विभिन्न गांवो में जनसंपर्क किया। इस दौरान भाजपा प्रत्याशी संयोगिता सिंह जूदेव ने आम जनता को केंद्र सरकार की विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं से अवगत कराया। जनसंपर्क के दौरान लोगो से मिलकर गरीबों एवं किसानों के उत्थान के लिए समर्पित केंद्र सरकार के लाभकारी योजनाओं के लाभार्थियों किसानों, महिलाओं, बुजुर्गो एवं युवाओं से मिलकर भाजपा के पक्ष में वोट करने का आग्रह किया। श्रीमती संयोगिता को हर घर से लोगो का आशीर्वाद मिल रहा है। जिससे वे अभिभूत है।