Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-03).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-02).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-01).jpg
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

चोरी के आटो वाहन के साथ चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, चौकी नैला पुलिस की कार्यवाही…

चोरी के आटो वाहन के साथ चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, चौकी नैला पुलिस की कार्यवाही
 
जांजगीर-चांपा। चौकी नैला पुलिस ने  चोरी के आटो वाहन के साथ चोरी करने वाला आरोपी को  गिरफ्तार किया है।
प्रार्थी अविनाश चौहान उम्र 32 वर्ष साकिन नैला बजरंगीपारा चौकी नैला का 12 अक्टूबर 23 को रिपोर्ट दर्ज कराया की 06 अक्टूबर 2023 को सुबह करीब 08:45 बजे अग्रसेन भवन नैला में था। तभी एक व्यक्ति आया जो बोला कि बिलासपुर जाना है  कितना पैसा लगेगा तब मैं उसे 1,500 रूपए लगेगा कहकर बताया तब वह ठीक है चलो तब मैं उसे बोला की मैं खाना खाकर आ रहा हूं गाड़ी में बैठना कहकर मैं उसे आटो गाड़ी में बैठाकर अपने घर खाना खाने गया। करीब 20 मिनट बाद घर से वापस अपने आटो के पास अग्रसेन भवन के सामने आया तो देखा की मेरी आटो क्रमांक CG -10- AM- 9039 वहां पर नही था। सवारी ग्राहक भी नही था, आटो वाहन को मैं आस पास खोज रहा था नही मिला की रिपोर्ट पर चौकी नैला में अज्ञात आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 702/23 धारा 379 भा.द.वि. कायम कर विवेचना में लिया गया।
विवेचना दौरान मुखबीर सूचना मिला की सवारीं आरोपी धर्मेन्द्र कुमार पात्रे  उम्र 37 वर्ष, साकिन लिमतरा वार्ड नं. 17 थाना मस्तुरी जिला बिलासपुर (छ.ग.) द्वारा आटो को चोरी कर ले गया है, की सूचना पर उनके सकुनत पर रेड कार्यवाही किया गया। जिसको हिरासत में लेकर चोरी के संबंध में पूछताछ करने पर चोरी करना स्वीकार किए जाने से उसके मेमोरेण्डम कथन के तहत चोरी किये गये मशरूका आटो क्रमांक CG10 AM 9039 बरामद कर गवाहों के समक्ष जप्त किया गया है।
विवेचना दौरान आरोपी धर्मेन्द्र कुमार पात्रे  के विरुद्ध अपराध धारा सदर का सबूत पाए जाने से विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
उपरोक्त कार्यवाही में उप निरीक्षक सत्यम चौहान चौकी प्रभारी एवं प्र.आर. रूद्रनारायण कश्यप, आर. संतोष प्रधान, एवम निरी प्रवीण कुमार दुवेदी, एवं सायबर सेल जांजगीर का सराहनीय योगदान रहा।

See also  दंतेवाड़ा के अंदरूनी क्षेत्रों में बारहमासी सड़क निर्माण ने ग्रामीणों का जीवन बनाया आसान, कोरलापाल, हिरानार, छिंदनार, कमालूर जैसे संवेदनशील ग्रामों में खुले विकास के रास्ते...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!