Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

पीजी तक मुफ्त शिक्षा और दस लाख तक इलाज की घोषणा उल्लेखनीय कदमः इब्राहिम मेमन, छत्तीसगढ़ में फिर बनेगी कांग्रेस की सरकार…

पीजी तक मुफ्त शिक्षा और दस लाख तक इलाज की घोषणा उल्लेखनीय कदमः इब्राहिम मेमन, छत्तीसगढ़ में फिर बनेगी कांग्रेस की सरकार

जांजगीर-चांपा। राहुल गांधी की केजी से लेकर पीजी तक की शिक्षा निःशुल्क और गरीबों के इलाज की सीमा पांच से बढ़ाकर दस लाख रुपए तक करने सहित अन्य घोषणा का स्वागत करते हुए वरिष्ठ कांग्रेस नेता इब्राहिम मेमन ने इसे छत्तीसगढ़ के लिए उल्लेखनीय कदम बताया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकार गांव, गरीब, किसान सहित सभी वर्गों के कल्याण के लिए विभिन्न योजनाओं पर काम कर रही है, जिसे देखते हुए कहा जा सकता है कि इस बार भी कांग्रेस की ही सरकार बनेगी।

See also  War 2: टाइगर-पठान को छोड़ा पीछे! ऋतिक रोशन-जूनियर NTR की एक्शन फिल्म के रनटाइम का हुआ खुलासा

इब्राहिम मेमन ने कहा कि राजनांदगांव जिले में आयोजित आमसभा में राहुल गांधी ने कई बड़ी घोषणा की, जबकि शनिवार को भी केजी से लेकर पीजी तक की मुफ्त शिक्षा सहित कई सराहनीय घोषणा की थी। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में फिर से कांग्रेस की सरकार बनती है, तो वहीं मजदूर न्याय योजना की राशि 7 हजार से बढ़ाकर दस हजार रुपए तक करने की जाएगी। डॉ. खूबचंद बघेल स्वास्थ्य योजना की सीमा भी पांच लाख से बढ़ाकर दस लाख रुपए किया जाएगा। वहीं अन्य लोगों का अब 50 हजार के बजाय 5 लाख तक का इलाज हो सकेगा। इस बार किसानों की कर्जमाफी, समर्थन मूल्य में बढ़ोतरी सहित अन्य अन्य घोषणाएं सार्थक कदम है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकार बनने के बाद छत्तीसगढ़ में पिछले पांच सालों में जो विकास कार्य हुए है, उतने कार्य पिछले 15 सालों में नहीं हो सका। भूपेश बघेल के नेतृत्व वाली कांग्रेस की सरकार ने गांव, गरीब, किसान सहित सभी वर्गों की चिंता करते हुए अनेक जनकल्याणकारी योजनाओं का संचालन की, जिससे सभी वर्ग संतुष्ट है। उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस सरकार के कामकाज को देखते हुए कहा जा सकता है कि इस बार भी प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनेगी।

See also  यादव (ठेठवार) समाज बरतोरी राज के एक दिवसीय वार्षिक सम्मेलन मल्हार में संपन्न, 10 लाख की लागत से यादव ठेठवार समाज के लिए बनेगा सर्वसुविधा युक्त सामुदायिक भवन- लहरिया...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!