Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

भाजपा प्रत्याशियों के नामांकन में शामिल होंगे केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया…

भाजपा प्रत्याशियों के नामांकन में शामिल होंगे केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया
 

जांजगीर-चांपा। भारतीय जनता पार्टी जांजगीर-चाम्पा जिले के अधिकृत प्रत्याशी जांजगीर-चाम्पा विधान सभा क्षेत्र के उम्मीदवार एवं छ.ग. विधान सभा के नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल, अकलतरा विधायक सौरभ सिंह एवं पामगढ़ विधान सभा क्षेत्र के संतोष लहरे 27 अक्टूबर, दिन शुक्रवार को संयुक्त रूप रैली निकालकर नामांकन दाखिल करेंगे। भाजपा की यह विशाल रैली आज प्रातः 11ः00 बजे रेल्वे स्टेशन चौक गायत्री मंदिर से प्रारंभ होगी। इस रैली में भारत सरकार के केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री माननीय मनसुख मंडाविया जी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। साथ ही बिहार प्रदेश के सांसद व जिला चुनाव प्रभारी डॉ. संजय जायसवाल, क्षेत्रीय सांसद गुहाराम अजगल्ले, पूर्व सांसद कमला पाटले उपस्थित रहेंगे। नगर के मुख्य मार्ग से होते हुये भाजपा की यह रैली तहसील चौक जांजगीर पहुुंचकर तहसील चौक के मैदान में सभा के रूप में परिवर्तित होगी जिसे भाजपा के नेतागण संबोधित करेंगे। इस नामांकन रैली में भाजपा प्रदेश के वरिष्ठ नेतागण व जांजगीर-चाम्पा जिला के भाजपा कार्यकर्तागण शामिल होने जांजगीर आयेंगे। रैली व सभा के उपरांत जिले के तीनों प्रत्याशी जिलाधीश कार्यालय में जाकर नामांकन प्रस्तुत करेंगे। इसे लेकर भाजपा के कार्यकर्ता तैयारी को अंतिम रूप देने में लगे हुये है। भाजपा जिलाध्यक्ष गुलाब सिंह चंदेल, जिला महामंत्री द्वय पुरूषोत्तम शर्मा, यशवंत साहू ने जांजगीर-चाम्पा जिले के सभी भाजपा कार्यकर्ताओं एवं आम नागरिकों से इस रैली में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होने का आग्रह किया है।

See also  CG NEWS : प्रेशर कुकर में छिपाया था बम, नक्सलियों की साजिश जवानों ने की नाकाम...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!