Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

310 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब के साथ बिक्री करने वाले 02 आरोपियों को किया गिरफ्तार…

310 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब के साथ बिक्री करने वाले 02 आरोपियों को किया गिरफ्तार
 
जांजगीर-चांपा। अवैध कच्ची महुआ शराब के साथ बिक्री करने वाले 02 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
 आरोपी संतोष उर्फ बुचुन जयसवाल के विरुद्ध  पूर्व में 03 बार आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही किया जा चुका है, एवं उनके विरुद्ध थाना पामगढ़ में चोरी का 01 प्रकरण, बलवा का 01 प्रकरण दर्ज है तथा उनके विरुद्ध धारा 110 crpc के तहत कार्यवाही भी किया जा चुका है।
मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि अवैध शराब बिक्री पर अंकुश लाने के लिए जिला पुलिस द्वारा लगातार कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में 26 अक्टूबर 23 को मुखबीर से सूचना मिला की पामगढ़ क्षेत्र के चण्डीपारा में अवैध रूप से शराब बिक्री की जाती है कि सूचना पर गठित टीम द्वारा रेड कार्यवाही किया गया। मौके पर पाया गया कि आरोपी  संतोष उर्फ बुचुन जयसवाल उम्र 46 साल निवासी चंडीपारा पामगढ़ के कब्जे से जरीकेन में रखें 210 लीटर कच्ची महुआ शराब एवं शराब बिक्री रकम 2280 रुपए एवं दीपक लहरे उम्र 30 साल निवासी चंडीपारा पामगढ़ के कब्जे से जरीकेन में रखें 100 लीटर कच्ची महुआ शराब जुमला 310 लीटर किमती 31,000 रुपए बरामद किया गया है।
आरोपी संतोष उर्फ बुचुन जयसावाल के विरूद्ध थाना पामगढ़ में अपराध क्रमाक 440/2023 एवं आरोपी दीपक लहरे के विरूद्ध थाना पामगढ़ अपराध क्रमांक 441/23 धारा 34  आबकारी एक्ट के तहत विधिवत कार्यवाही कर आरोपियों को न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।
उपरोक्त कार्यवाही में एसडीओपी जांजगीर प्रदीप कुमार सोरी, सायबर सेल प्रभारी निरी प्रवीण कुमार द्विवेदी एवं सायबर टीम उपनिरी. पारस पटेल, सउनि मुकेश पाण्डेय, प्रआर बलवीर सिंह, राजकुमार चन्द्रा, आर. गिरीश कश्यप एवं उपनिरी राकेश सूर्यवंशी थाना प्रभारी पामगढ, सउनि सुनिल टैगोर, आर. अनुज खरे थाना पामगढ़ का सराहनीय योगदान रहा।

See also  हर्षोल्लाष पूर्वक मनाया गया जल झूलनी एकादशी का पर्व शिवरीनारायण में, भजन कीर्तन के साथ निकली शोभायात्रा नगर भ्रमण के लिए...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!