Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-28 at 09.42.10
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

रास्ता रोककर पैसा लूटने वाला आरोपी  गिरफ्तार, जांजगीर पुलिस की कार्यवाही…

रास्ता रोककर पैसा लूटने वाला आरोपी  गिरफ्तार, जांजगीर पुलिस की कार्यवाही
 
 जांजगीर-चांपा। रास्ता रोककर पैसा लूटने वाला आरोपी को जांजगीर पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
प्रार्थी साहिल प्रधान निवासी हनुमंता थाना बाराद्वार हाल छात्रावास जांजगीर ने रिपोर्ट दर्ज कराया की 16 अक्टूबर 23 को रात्रि 08.00 बजे मोहित नेत्रालय से वापस अपने हास्टल जा रहा था। तभी बड़े नहर रोड में राकेश चौरसिया और अखील गढेवाल खड़े थे जो प्रार्थी का रास्ता रोककर पैसों की मांग करने लगे। प्रार्थी के द्वारा माना किया गया तो इसके साथ मारपीट कर उसके जेब से 1050 रुपए लूट कर ले गए है की रिपोर्ट पर आरोपियों के विरुद्ध थाना जांजगीर में अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया।
 विवेचना दौरान सूचना प्राप्त हुआ कि दोनो आरोपी चर्च जांजगीर के पास भागने के फिराक में है, की सूचना पर तत्काल जांजगीर पुलिस द्वारा घेराबंदी कर पकड़ा पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर प्रार्थी से 1050 रूपए को लूट करना अपना अपना जुर्म स्वीकार किये आरोपियों के मेमोरेंडम कथन के आधार पर लूट की रकम 1050 रुपए को बरामद किया गया है।
आरोपी राकेश चौरसिया उम्र 23 वर्ष, अखिल गढ़ेवाल उम्र 19 वर्ष दोनो निवासी भाटापारा जांजगीर के विरुद्ध अपराध धारा सदर का सबूत पाए जाने से विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया हैं।
उपरोक्त कार्यवाही में  निरीक्षक अशोक वैष्णव, सहायक उप निरी उमेंद मिश्र, प्रधान आरक्षक जितेंद्र परिहार व अन्य स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।

See also  कलेक्टर आकाश छिकारा के साथ सेलिब्रेटी विक्की जैन पहुंचे हसदेव क्रिएटर्स हब,  विक्की जैन ने हसदेव क्रिएटर्स हब की सराहना, कहा: युवाओं के सृजनात्मक प्रतिभा को सामने लाने का बेहतर मंच...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!