Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-28 at 09.42.10
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

बिजली उपकेंद्र सब स्टेशन राहौद में घुसकर मारपीट करने वाला आरोपी गिरफ्तार…

बिजली उपकेंद्र सब स्टेशन राहौद में घुसकर मारपीट करने वाला आरोपी गिरफ्तार
 
जांजगीर-चांपा। बिजली उपकेंद्र सब स्टेशन राहौद में घुसकर मारपीट करने वाला आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी मनोज कुमार साहू उम्र 34 वर्ष निवासी कोहका थाना शिवरीनारायण द्वारा 16 अक्टूबर 2023 को रिपोर्ट दर्ज कराया कि 15 अक्टूबर 23 को सुबह 9:30 बजे अपने ड्यूटी में राहौद बिजली उप केंद्र आया था काम ज्यादा होने की वजह से रात्रि में ही रुक गया था। प्रार्थी अकेला सोया था तभी मुकेश निर्मलक़र निवासी रहोद एवम उसके एक अन्य साथी 16 अक्टूबर 23 के प्रातः 03:05 बजे बिजली उप केंद्र में आकर गेट का ताला तोड़कर अंदर आए कंट्रोल रूम के दरवाजा को लात मार कर खोल दिया। अंदर घुसकर मां बहन की गंदी-गंदी गाली गलौच करने लगा प्रार्थी द्वारा मना किया तो जान से मारने की धमकी देकर मुकेश निर्मलकर हाथ में रखे पत्थर से तथा उसके साथी हाथ मुक्का एवं लात से मारपीट किया की रिपोर्ट पर अपराध धारा सदर कायम कर विवेचना में लिया गया।
आरोपी मुकेश निर्मलकर  उम्र 34 वर्ष को घटना के संबंध में पूछताछ किया जो घटना घटित करना स्वीकार किए जाने से गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड में भेजा गया है। प्रकरण की विवेचना जारी है, तथा प्रकरण के एक अन्य आरोपी फरार है जिसकी पातासाजी जारी है।
उपरोक्त कार्यवाही में निरी. अशोक द्विवेदी थाना प्रभारी एवं प्रभारी पुलिस सहायता केंद्र रहौद उप निरी. कमल दास बनर्जी  सउनि. कृष्ण कुमार साहू आरक्षक राजू कुमार कश्यप, वेदराम पटेल का  सराहनीय योगदान रहा।

See also  हिमाचल में बारिश का कहर: 173 की मौत, 1743 करोड़ का नुकसान, भूस्खलन से 307 सड़कें बंद

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!