Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

बम्हनीडीह पुलिस ने 54 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब के साथ बिक्री करने वाले 03 आरोपी को किया गिरफ्तार…

बम्हनीडीह पुलिस ने 54 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब के साथ बिक्री करने वाले 03 आरोपी को किया गिरफ्तार
 
 जांजगीर-चांपा। बम्हनीडीह पुलिस ने 54 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब के साथ बिक्री करने वाले 03 आरोपी को  गिरफ्तार किया है।
मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि अवैध शराब बिक्री पर अंकुश लाने के लिए जिला पुलिस द्वारा लगातार कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में विशेष टीम गठित किया गया था कि 13 अक्टूबर 2023 को मुखबीर से सूचना मिला की थाना बम्हनीडीह, बिर्रा क्षेत्र में  अवैध रूप से कच्ची महुआ शराब बिक्री की जाती है कि सूचना पर रेड कार्यवाही किया गया। आरोपी मनीराम खूंटे उम्र 31 साल निवासी करही थाना बिर्रा के कब्जे से 30 लीटर कच्ची महुआ शराब, आरोपी सम्पत  सिंह उम्र 41 साल निवासी धनुहार पारा बम्हनीडीह के कब्जे से 10 लीटर कच्ची महुआ शराब एवम आरोपी मना राम  सिंह उम्र 39 साल निवासी धनुहार पारा बम्हनीडीह के कब्जे से 14 लीटर कच्ची महुआ, जुमला 54 लीटर शराब, कीमती 7,800 रुपए बरामद किया गया है।
आरोपी मानी राम खूंटे  के विरूद्ध थाना बिर्रा में अपराध क्रमांक 157/2023 आरोपी सम्पत सिंह के विरुद्ध थाना बम्हनीडीह में अपराध क्रमांक  97/23 एवम आरोपी मानाराम के विरुद्ध थाना बम्हनीडीह में अपराध क्रमांक  96/23 धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है तथा विधिवत् गिरफ्तार कर आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
उपरोक्त कार्यवाही में एसडीओपी यदुमनी सिदार, निरीक्षक गणेश राजपूत, उपनिरी कृष्णपाल सिंह  एवम गठित टीम का सराहनीय योगदान रहा।

See also  नौकरी दिलाने का झांसा देकर नाबालिग से 7 सालों तक किया गैंगरेप, फरार आरोपी U.P के गोरखपुर से अरेस्ट

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!