Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

प्रेशर हार्न, बुलेट साइलेंसर में तेज आवाज वाहन चलाने वाले के विरूद्ध विशेष अभियान चलाकर, अन्य मोटर अधिनियम के तहत् जिले में कुल 163 वाहन चालकों पर की गई कार्यवाही…

प्रेशर हार्न, बुलेट साइलेंसर में तेज आवाज वाहन चलाने वाले के विरूद्ध विशेष अभियान चलाकर, अन्य मोटर अधिनियम के तहत् जिले में कुल 163 वाहन चालकों पर की गई कार्यवाही
 
जांजगीर-चांपा। प्रेशर हार्न, बुलेट साइलेंसर में तेज आवाज वाहन चलाने वाले के विरूद्ध विशेष अभियान चलाकर मोटर व्हीकल एक्ट के तहत् कार्यवाही की गई।
प्रेशर हार्न वाहन, बुलेट साइलेंसर में तेज आवाज चलायें जाने पर 12 वाहनों पर कार्यवाही करते हुए कुल 13 हजार 500 रूपए, अन्य मोटर अधिनियम के विभिन्न धाराओं के तहत कुल 151 वाहनों पर कार्यवाही करते हुए कुल 45 हजार 800 रुपए समन शुल्क लिया गया। जिले में कुल 163 वाहन चालकों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए 59 हजार 300 रुपए का समन शुल्क लिया गया है।
जिला पुलिस द्वारा विशेष अभियान चलाकर जिले में सड़क दुर्घटना में कमी लाने एवं यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों पर  लगातार मोटर अधिनियम के तहत कार्यवाही किया जा रहा है।
 13 अक्टूबर 2023 को अभियान के तहत वाहन चालकों के विरूद्ध विभिन्न धाराओं, मोटर अधिनियम के तहत् कार्यवाही किया गया जिसमें थाना बलौदा में 07 प्रकरण में 2100 रुपए, थाना अकलतरा में 03 प्रकरण में 1600 रुपए, थाना मुलमुला में 29 प्रकरण में 8700 रुपए, थाना पामगढ़ में 22 प्रकरण में 6600 रुपए, थाना शिवरीनारायण में 01 प्रकरण में 600 रुपए, थाना नवागढ़ में 10 प्रकरण में 3000 रुपए, थाना चाम्पा में 02 प्रकरण में 4900 रुपए, थाना सारागांव में 06 प्रकरण में 1800 रुपए एवं यातायात में 83 प्रकरण में 30,000 रुपए इस प्रकार जिले में कुल 163 प्रकरण में 59,300 रुपए का समन शुल्क लिया गया है। जिसमें से बुलेट मोटर सायकल में प्रेशर हार्न, सायलेन्सर में तेज अवाज में मोटर सायकल चलायें जाने पर थाना अकलतरा में 03 प्रकरण, थाना चाम्पा में 02 प्रकरण, यातायात पुलिस द्वारा 07 प्रकरण में जुमला 13,500 रुपएका समंस शुल्क लिया गया है।
जिला पुलिस पुलिस द्वारा वाहन चेकिंग के दौरान वाहन चालकों को शराब पीकर वाहन नहीं चलाने एवं वाहन में प्रेशर हार्न नही लगाने तथा यातायात नियमों का पालने करने हेतु समझाइस दी जा रही है।

See also  स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर ईरान का यू-टर्न! जंग के बीच भारत समेत 5 देशों के जहाजों को मिली अनुमति

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!