नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल को पुनः जांजगीर-चाम्पा विधान सभा से भाजपा प्रत्याशी बनाये जाने पर कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह, विभिन्न मंदिरो में जाकर पूजा-अर्चना किये…

नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल को पुनः जांजगीर-चाम्पा विधान सभा से भाजपा प्रत्याशी बनाये जाने पर कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह
विभिन्न मंदिरो में जाकर पूजा-अर्चना किये
जांजगीर-चांपा। छ.ग. विधान सभा के नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल को भारतीय जनता पार्टी द्वारा पुनः जांजगीर-चाम्पा विधान सभा क्षेत्र से प्रत्याशी बनाये जाने पर भाजपा कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह का वातावरण है। नेता प्रतिपक्ष चंदेल भारतीय जनता पार्टी द्वारा जांजगीर-चाम्पा विधान सभा क्षेत्र के लिये अधिकृत रूप से प्रत्याशी घोषित होने के तुरन्त बाद क्षेत्र एवं अंचल के विभिन्न मंदिरो में जाकर पूजा-अर्चना किये, मत्था टेका व अशीर्वाद प्राप्त किया तथा क्षेत्र के सुख, शांति व समृद्धि की कामना की। नेता प्रतिपक्ष चंदेल नैला स्थित नहरिया बाबा मंदिर, शिव मंदिर, जांजगीर देवी दाई मंदिर, शनि मंदिर, दक्षिण मुखी हनुमान मंदिर, खाटूश्याम प्रेम मंदिर, कुलीपोटा हनुमान मंदिर, साई बाबा मंदिर, चाम्पा डोंगाघाट हनुमान मंदिर, मां समलेश्वरी दाई मंदिर, पलटन बाबा हनुमान मंदिर सहित क्षेत्र व अंचल के विभिन्न मंदिरो में जाकर मत्था टेका। प्रत्याशी घोषित होने के बाद चंदेल जिन-जिन गांवो में गये वहां कार्यकर्ताओं एवं आम नागरिकों द्वारा उत्साह भरे वातावरण में उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर भाजपा जिला महामंत्री पुरूषोत्तम शर्मा, जांजगीर-नैला नगर मण्डल अध्यक्ष आशुतोष गोस्वामी, चाम्पा नगर मण्डल अध्यक्ष गणेश श्रीवास, भाजयुमों जिलाध्यक्ष मुकेश जायसवाल, अमर नाथ सोनी, महावीर सोनी, लक्ष्मी देवांगन, नवीन राठौर, नारायण देवांगन, सलीम मेमन, राजेन्द्र तिवारी, योगेश अग्रवाल, रामनारायण मोदी, सीताराम गुहा, गिरीश मोदी, टिल्लू गर्ग, सोने खुल्लर, शुभम अग्रवाल, अज्जू विरानी, सुनिल अग्रवाल किशोर मोदी, नंदलाल देवांगन, विक्रांत बघेल, मोहन यादव, राजेश ढ़ोसले, जीतराम कहरा, जीवन कहरा, पार्षद उमेश राठौर, खोलबहरा राठौर, पार्षद अमित यादव, अजीत गढ़वाल, गुड्डू कहरा, देवा गढ़वाल, पार्षद विक्की सिंह, दिनेश राठौर, सोनू यादव, रितेश अग्रवाल, संतोषी दुबे, पूजा राठौर, हरि सोनवानी, गोलू दुबे, प्रदीप राठौर, राजू अग्रवाल, संतोष साहू (लालू), मिन्टू कहरा सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्तागण व आमनागरिकण उपस्थित रहे।



