Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

17 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब के साथ बिक्री करने वाले 02 आरोपियों को किया गिरफ्तार, थाना पामगढ़ पुलिस की कार्यवाही…

17 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब के साथ बिक्री करने वाले 02 आरोपियों को किया गिरफ्तार, थाना पामगढ़ पुलिस की कार्यवाही

जांजगीर-चांपा। पामगढ़ पुलिस ने 17 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब के साथ बिक्री करने वाले 02 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

अवैध शराब बिक्री पर अंकुश लाने के लिए जिला पुलिस द्वारा लगातार कार्यवाही की जा रही है। कि 04 अक्टूबर  2023 को मुखबीर से सूचना मिला की थाना पामगढ़ क्षेत्र के ग्राम मेंऊ एवं मुड़पार में अवैध रूप से शराब बिक्री की जाती है कि सूचना पर रेड कार्यवाही किया गया मौके पर पाया गया कि आरोपी (01) प्रमोद दिनकर उम्र 37 साल निवासी मेंऊ थाना पामगढ़ के कब्जे से 10 लीटर कच्ची महुआ शराब किमती 1000 रूपए (02) अरूण दिवाकर उम्र 45 साल निवासी मुड़पार थाना पामगढ़ के कब्जे से 07 लीटर कच्ची महुआ शराब जुमला किमती 700 रूपए बरामद किया गया है।

See also  CG News: रायपुर में आज से बदला ऑटो सफर! QR कोड स्कैन करते ही खुल जाएगी पूरी जानकारी

आरोपी प्रमोद दिनकर उम्र 37 साल निवासी मेंऊ के विरूद्ध थाना पामगढ़ में अपराध क्रमांक 415/2023 एवं आरोपी अरूण दिवाकर उम्र 45 साल निवासी मुड़पार (ब)के विरूद्ध अपराध क्रमांक 416/2023 धारा 34 (2) आबकारी एक्ट का अपराध पंजीबद्ध किया जाकर आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही किया जाकर विधिवत् गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।

उपरोक्त कार्यवाही में उपनिरी. राकेश सुर्यवंशी, सउनि सुनिल टैगोर, प्रआर, संतोष पाण्डेय, आर टिकेश्वर राठौर का सराहनीय योगदान रहा।

Advertisment

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!