Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

कलेक्टर का आदेश केवल कागजों तक सीमित, एक भी रेत माफिया पर कार्रवाई नही…

कलेक्टर का आदेश केवल कागजों तक सीमित, एक भी रेत माफिया पर कार्रवाई नही
 
जांजगीर-चांपा। जिले के कलेक्टर ने एक आदेश जारी किया था जिसमे रेत के अवैध भंडारन करने वालो के खिलाफ कठोर कार्रवाई करने की बात कही गई थी पर आदेश जारी होने के बाद आज तक कोई भी रेत माफिया के खिलाफ कार्रवाई नही हो सकी है जब की पुरे जांजगीर चांपा जिले में रेत माफिया सक्रिय हो रेत का अवैध उत्खनन के साथ भंडारन करने का काम कर रहे है। वही बम्हनीडीह हसदेव नदी से दिन रात बम्हनीडीह के रेत माफिया रेत निकाल कर भंडारन और परिवहन कर रहे है जिस पर रोक लगाने में प्रशासन के जिम्मेदार अधिकारी के हाथ पांव फूल रहे है वही कुछ लोगो का आरोप है की बम्हनीडीह के रेत माफियाओं के द्वारा खनिज राजस्व और पुलिस विभाग को मैनेज किया जा रहा है जिसके चलते कोई भी इन रेत माफियाओं के इस अवैध कारोबार पर रोक लगाने रूचि नही दिखा रहा है।
यह है जांजगीर चांपा जिले के कलेक्टर का आदेश 
खनिज साधन विभाग से जारी निर्देशानुसार जिले में खनिज रेत सहित समस्त प्रकार के खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन, भण्डारण पर प्रभावी नियंत्रण एवं दोषियों के विरूद्ध ठोस कार्यवाही की जावेगी। शासन से प्राप्त निर्देशानुसार अब कोई भी वाहन या व्यक्ति, खनिजों का अवैध उत्खनन, परिवहन, भण्डारण करने में निरंतर संलिप्त रहता है एवं पुनरावृत्ति की दशा में उनके विरूद्ध खान और खनिज (विकास और विनियमन) अधिनियम, 1957 की धारा 21 के तहत् प्रकरण सिविल न्यायालय में दर्ज किया जावेगा। जिसमें अधिकतम दण्ड जैसे – 05 वर्ष / 2 वर्ष का कारावास एवं अर्थदण्ड रूपये पांच लाख तथा प्रत्येक दिन के लिये अर्थदण्ड पचास हजार रूपये जुर्माना किया जा सकेगा पर इस आदेश जारी होने के बाद भी रेत माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई नही हो सकी है।
जे सी बी ट्रैक्टर से रात दिन हो रही हसदेव नदी से अवैध उत्खनन
बम्हनीडीह हसदेव नदी से रेत माफिया दिन रात उत्खनन कर रेत निकाल रहे है। जब की ट्रैक्टर का उपयोग कृषि कार्य के लिए होता है पर यहां तो रेत माफिया परिवहन निगम कानून की धज्जियां उड़ाते हुए ट्रैक्टर से रेत निकालने का काम कर रहे है वही जिम्मेदार परिवहन विभाग रेत माफिया पर मेहरबान बना हुआ है।
वर्जन
बहुत जल्द टिम भेज कर अवैध रेत उत्खनन करने वालो के खिलाफ कार्रवाई की जायेगी
 
हेमंत चेरपा 
जिला खनिज अधिकारी जांजगीर चांपा

See also  स्वदेशी मेला का उद्देश्य देश को आर्थिक रूप से मजबूत बनाना है - मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!