Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

ग्राम जगमहंत, भैसदा व बोड़सरा में विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण करेंगे नेता प्रतिपक्ष चंदेल…

ग्राम जगमहंत, भैसदा व बोड़सरा में विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण करेंगे नेता प्रतिपक्ष चंदेल

जांजगीर-चांपा। छ.ग. विधान सभा के नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल 4 अक्टूबर, दिन बुधवार को जांजगीर-चाम्पा विधान सभा क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम जगमहंत, भैसदा, व बोड़सरा में विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण करेंगे। चंदेल 4 अक्टूबर को दोप. 3ः00 बजे ग्राम जगमहंत में आयोजित जल जीवन मिशन योजनांतर्गत 165.67 लाख रूपये की लागत से बनने वाले नल-जल योजना का भूमिपूजन करेंगे तथा आम नागरिकों से भेट करेंगे। शाम 4ः00 बजे ग्राम भैसदा जायेंगे वहां पर आयोजित जल जीवन मिशन योजनांतर्गत 139.54 लाख रूपये से बनने वाले नल-जल योजना एवं अन्य मद् से बनने वाले विकास कार्यों का भूमिपूजन करेंगे। चंदेल 5 अक्टूबर, दिन गुरूवार को दोप. 3ः00 बजे ग्राम बोड़सरा में विधायक विकास निधि द्वारा निर्मित होने वाले एवं अन्य योजनाओं के विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण करेंगे तथा आम नागरिकों से भेट करेंगे। वे 6 एवं 7 अक्टूबर को जांजगीर-चाम्पा क्षेत्र के ग्रामीण क्षेत्रों का दौरा करेंगे।

See also  नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत पूर्व व्यवसायिक शिक्षा का बच्चों को मिल रहा है प्रशिक्षण : स्कूली बच्चों द्वारा तैयार लकड़ी की नेम प्लेट और पोट्रेट उपहार में पाकर मुख्यमंत्री साय ने जताई खुशी...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!