Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

05 किलो गांजा एवं बिक्री रकम 8 हजार 640 रुपए के साथ आरोपी गिरफ्तार, अकलतरा पुलिस की कार्यवाही…

05 किलो गांजा एवं बिक्री रकम 8 हजार 640 रुपए के साथ आरोपी गिरफ्तार, अकलतरा पुलिस की कार्यवाही
 
जांजगीर-चांपा। अकलतरा पुलिस ने 05 किलो 300 ग्राम गांजा एवं बिक्री रकम 8 हजार 640 रुपए के साथ आरोपी को  गिरफ्तार किया है।
आरोपी बृजमोहन केसकर  उम्र 43 वर्ष निवासी पचरी के विरूद्ध 20(B) NDPS एक्ट के तहत कार्यवाही कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।
मामले का विवरण इस प्रकार है कि 01अक्टूबर को  मुखबीर से सूचना मिला की बृजमोहन केशकर द्वारा अपने कब्जे में मादक पदार्थ गांजा रखा है, की सूचना पर रेड कार्यवाही किया गया। आरोपी द्वारा अपने घर में एक नीले रंग का बैग रखा मिला जिसमें गांजा जैसा पदार्थ भरा रखा मिला जिसे पूछने पर आरोपी द्वारा मादक पदार्थ गांजा होना तथा बैग को खोलकर देखने पर नगदी रकम 8,640 रुपए एवं 05 किलो 300 ग्राम गांजा होना पाया गया।  आरोपी के कब्जे से बरामद किया जाकर आरोपी के विरुद्ध  थाना अकलतरा में अप.क्र.494/23 धारा 20 (B) NDPS.एक्ट कायम कर विवेचना में लिया गया।
 विवेचना के दौरान आरोपी बृजमोहन केसकर उम्र 43 वर्ष साकिन पचरी थाना अकलतरा के विरुद्ध अपराध धारा का सबूत पाए जाने से विधिवत गिरफ्तार कर 02 अक्टूबर 23 को न्यायिक रिमांड में भेजा गया।
 उपरोक्त कार्यवाही मे  निरीक्षक तुलसिंह पटटवी, उप निरीक्षक लालन पटेल, सउनि अरूण कुमार सिंह, महिला प्रधान आरक्षक अनीता पाटले, आरक्षक प्रदीप दुबे, राघवेन्द्र धृतलहरे  एवं साइबर टीम जांजगीर का सराहनीय योगदान रहा।

See also  बचपन से ही ऐसे ही विनम्र, मिलनसार और सबसे अच्छे व्यवहार करने वाले रहे हैं विष्णु देव साय-माताश्री जसमनी देवी, खाने पीने को लेकर भी कोई विशेष रुचि नहीं, जो मिल गया उसे ही रुचि से खा लेते हैं...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!