Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-03).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-02).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-01).jpg
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

कलेक्टर ने किया ग्राम खोखरा, धाराशिव और मेंहदा में किया गिरदावरी कार्य का निरीक्षण…

कलेक्टर ने किया ग्राम खोखरा, धाराशिव और मेंहदा में किया गिरदावरी कार्य का निरीक्षण
 
कलेक्टर ने समय सीमा में त्रुटिरहित गिरदावरी कार्य करने के दिए निर्देश
 
      जांजगीर-चांपा। कलेक्टर ने विकासखंड नवागढ़ के ग्राम खोखरा, धाराशिव और मेंहदा में गिरदावरी कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने बुवाई का क्षेत्रफल, कुल रकबा और लगाए गए फसल की जानकारी ली तथा नक्शा खसरा का अवलोकन किया।
       कलेक्टर ने कहा कि गिरदावरी शासन का महत्वपूर्ण कार्य है, इसे प्राथमिकता से करें। उन्होंने ने कहा कि धान के फसल का प्रकार का विवरण गिरदावरी में प्रविष्ट करे। उन्होंने जहां पऱती भूमि है या शासकीय भूमि, डाइवर्टेड भूमि, आबादी भूमि है उनमें फसल प्रविष्टि न हो साथ ही वन विभाग द्वारा वन संपदा योजना अंतर्गत लगाए गए वृक्षों की प्रविष्टि भी गिरदावरी में हो यह सुनिश्चित करे। गिरदावरी कार्य को समय पर पूर्ण करे और फ़ील्ड में जाकर गिरदावरी करे। प्राकृतिक रूप से लगे वृक्षों की भी प्रविष्टि खसरे में करने के निर्देश दिए। उन्होंने गिरदावरी कार्य के साथ साथ मौके पर नक्शा बटांकन जैसे कार्य भी किए जाने के निर्देश दिए हैं।
      कलेक्टर ने कहा कि शासन द्वारा समर्थन मूल्य पर धान खरीदी तथा राजीव गांधी किसान न्याय योजना के तहत रकबा के आधार पर किसानों को लाभ दिया जाता है। इसके लिए वास्तविक कृषक, उनके सही रकबा एवं उसमें लगाई गई फसल का सत्यापन होना अत्यंत आवश्यक है। इस अवसर पर एसडीएम जांजगीर ज्ञानेन्द्र सिंह, तहसीलदार, नायब तहसीलदार, राजस्व निरीक्षक सहित राजस्व अमला उपस्थित थे।

See also  जय भारत इंग्लिश मीडियम स्कूल में दो दिवसीय वार्षिक खेल कूद प्रतियोगिता आयोजित...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!