Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

अवैध खनन व परिवहन के मामले में प्रशासन द्वारा की जा रही कार्यवाही, गौण खनिज का अवैध परिवहन एवं उत्खनन करते पाये जाने पर वाहन जप्त

अवैध खनन व परिवहन के मामले में प्रशासन द्वारा की जा रही कार्यवाही
 
गौण खनिज का अवैध परिवहन एवं उत्खनन करते पाये जाने पर वाहन जप्त
 
 जांजगीर-चांपा। कलेक्टर के निर्देशन में जिले में खनिज के अवैध उत्खनन, परिवहन, भण्डारण पर प्रभावी नियंत्रण हेतु जिला स्तरीय टास्क फोर्स द्वारा विशेष अभियान चलाकर निरन्तर जाँच किया जा रहा है तथा अवैध उत्खननकर्ताओं, परिवहनकर्ताओं, भण्डारणकर्ताओं के विरूद्ध छत्तीसगढ़ गौण खनिज नियमावली 2015 के नियम 71 तथा खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम 1957 की धारा 21 के तहत दण्डात्मक कार्यवाही की की जा रही है। इसी कड़ी में बुधवार को जिला स्तरीय टास्क फोर्स के खनिज विभाग के खनि निरीक्षक एवं टीम तथा पुलिस विभाग के अधिकारी एवं टीम द्वारा संयुक्त रूप से जिला जॉजगीर चाँपा के जॉजगीर, चॉपा, बलौदा, पामगढ, अकलतरा, शिवरीनारायण, बिर्रा क्षेत्र में खनिजों के अवैध परिवहन करने वाले वाहनो का आकस्मिक जाँच किया गया।
     निरीक्षण के दौरान जिले में अवैध परिवहन करने वाले खनिज रेत के 09 प्रकरण (ट्रैक्टर), चूना पत्थर के 11 प्रकरण (01 ट्रेलर, 07 हाईवा एवं 03 ट्रेक्टर), मिट्टी (ईट) के 01 प्रकरण (01 ट्रेक्टर) दर्ज किया गया। इस प्रकार जिले में खनिजो के अवैध परिवहन करने वाले 21 वाहनों को जप्त किया जाकर अवैध परिवहन का प्रकरण दर्ज किया जाकर खनिज नियमों के तहत कार्यवाही की जावेगी। उक्त कार्यवाही के पूर्व दिवस खनिज विभाग द्वारा ग्राम बोरसी तहसील बम्हनीडीह का आकस्मिक जाँच किया गया। जाँच के दौरान खनिज रेत के अवैध उत्खनन किये जाने के संबंध में 01 मशीन 210 माउन्टेन चेन एवं 02 हाईवा को जप्त किया गया तथा खनिज रेत के अवैध परिवहन करने वाले 03 ट्रेक्टर जप्त कर अवैध परिवहन का प्रकरण दर्ज किया गया है।

See also  फ्लाइट में टूटी सीट देख भड़के मंत्री शिवराज सिंह चौहान, यात्रियों की मजबूरी का फायदा उठा रही एयर इंडिया?…

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!