Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

शराब में जहरीली पदार्थ मिलाकर पति समेत 03 लोगो की हत्या के मामले में पत्नी एवं प्रेमी को पुलिस ने किया गिरफ्तार…

शराब में जहरीली पदार्थ मिलाकर पति समेत 03 लोगो की हत्या के मामले में पत्नी एवं प्रेमी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

जांजगीर-चांपा। शराब में जहरीली पदार्थ मिलाकर पति समेत 03 लोगो की हत्या के मामले में पत्नी एवं प्रेमी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

आरोपी जयंती साण्डे उम्र 44 साल निवासी परसाही बाना थाना अकलतरा, प्रेम सागर रत्नाकर उम्र 47 साल निवासी ठड़गाबहरा थाना बलौदा द्वारा  महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर घटना को अंजाम दिया है। आरोपियों के विरूद्ध धारा 302, 328, 304, 34 भादवि के तहत कार्यवाही की गई।

जहर खुरानी संबंधी अपराध को गंभीरता से लेते हुयें प्रकरण में त्वरित कार्यवाही कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया। मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि आरोपी जयंती साण्डे निवासी परसाही बाना का प्रेम संबंध ग्राम ठड़गाबहरा निवासी प्रेम सागर रत्नाकर के साथ था जिसकी जानकारी मृतक संतकुमार साण्डे को होने से आरोपियों का आये दिन गाली गलौच, मारपीट करता था जिस कारण से आरोपी जयंती साण्डे और प्रेमसागर दोनो मिलकर पति को जान समेत मार देगें कहकर आपस में बात करते थे। 04 सितंबर 2023 को सुबह 08.00 बजे मृतक संजय साण्डे, संत कुमार साण्डे एवं जितेन्द्र सोनकर मछली मार कर तीनो संजय कुमार साण्डे के घर आयें संजय साण्डे तथा जितेन्द्र सोनकर अपने-अपने घर चले गये जयंती साण्डे अपने पति संत कुमार साण्डे को अपने घर में पहले से जहर मिलाकर रखें देशी शराब को अपने पति को पीने के लिए दे दिया इसी बीच संजय साण्डे, जितेन्द्र सोनकर आ गये तो संत कुमार सांडे देशी शराब को लेकर अपने घर के पीछे गया तथा तीनो आपस में शराब को पियें, शराब को पीने के बाद तीनो पानी-पानी लाओ कहकर छटपटाने लगे तबियत अधिक खराब होने से उपचार हेतु सीएचसी अस्पताल अकलतरा ले गये जहां डाक्टरों द्वारा संत कुमार खाण्डे एवं संजय कुमार साण्डे को मृत घोषित कर दिया तथा जितेन्द्र सोनकर को बेहतर इलाज हेतु बिलासपुर रिफर किये थे जहां इलाज के दौरान जितेन्द्र सोनकर का भी मृत्यु हो गया। जिस पर थाना अकलतरा में मर्ग कायम कर जांच में लिया गया।

See also  कोरबा: कोल इंडिया में जीएम पद के लिए इंटरव्यू: दागी अधिकारियों की भूमिका पर सवाल...

मर्ग जांच के दौरान शवों का विधिवत पंचनामा कार्यवाही तथा डाक्टरों की टीम के द्वारा पोस्ट मार्टम कराया गया। एफएसएल के अधिकारी के द्वारा घटना स्थल का निरीक्षण किया गया। मर्ग जांच के दौरान परिजनों, गवाहों के कथन, तकनिकी साक्ष्य शार्ट पोस्ट मार्टम रिपोर्ट के आधार पर मर्ग जांच पर आरोपी जयंती साण्डे उम्र 44 साल निवासी परसाहीबाना थाना अकलतरा, प्रेमसागर रत्नाकर उम्र 47 साल निवासी ठड़गाबहरा थाना बलौदा के विरुद्ध अपराध क्रमांक 446 / 2023 धारा 302, 328, 304, 34 भादवि कायम कर विवेचना में लिया गया। विवेचना दौरान मृतक संत कुमार साण्डे की पत्नी को पूछताछ करने पर बतायी कि अपने पति की प्रताड़ना से तंग आकर उसको जान से मारने की नियत से अपने प्रेमी प्रेमसागर रत्नाकर के साथ मिलकर देशी शराब में जहर मिलाई थी, और जहरीली शराब को अपने पति को पीने के लिए दी थी। जहरीली शराब को पीने से संतकुमार साण्डे, संजय कुमार साण्डे, जितेन्द्र सोनकर का मृत्यु हो गया।

Advertisment

प्रकरण सदर में आरोपी जयंती सांडे उम्र 44 साल निवासी परसाहीबाना थाना अकलतरा, प्रेमसागर रत्नाकर उम्र 47 साल निवासी ठड़गाबहरा थाना बलौदा के विरूद्ध अपराध धारा सदर का सबुत पायें जाने से विधिवत् गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा जा रहा है।

See also  टीचर ने 15 छात्राओं को बांस की छड़ी से पीटा…हाथ में सूजन, पीठ पर निशान…

उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक सत्यकला रामटेके, सउनि अरुण सिंह, बी पी खाण्डेकर सियाराम यादव, आर प्रदीप दुबे, राघवेन्द्र घृतलहरे, विवेक सिंह एवं सायबर सेल जाजीगर का सराहनीय योगदान रहा।

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!