छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा
मोबाइल चोर को चांपा पुलिस ने किया गिरफ्तार…

मोबाइल चोर को चांपा पुलिस ने किया गिरफ्तार
जांजगीर-चांपा। मोबाइल चोर को चांपा पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
आरोपी मुकेश सिंह उर्फ मंगल राजपूत उम्र 28 वर्ष निवासी शंकर नगर चांपा के कब्जे से एक नग चोरी का मोबाइल बरामद किया गया।
CCTV फुटेज की मदद से आरोपी को गिरफ्तार करने में पुलिस को सफलता मिली।
आरोपी के विरुद्ध धारा 457, 380 भादवि के तहत कार्यवाही कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।
मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि 03 सितंबर 2023 को प्रार्थी कन्हैया लाल सुर्यवंशी उम्र 31 वर्ष निवासी जावलपुर बलौदा थाना उपस्थित आकर लिखित आवेदन पर रिपोर्ट दर्ज कराया कि 27 अगस्त 2023 को इलाज कराने के लिये NKH अस्पताल में भरती किया था। 29 अगस्त को रात 03 से 05 बजे के बिच में अपने नोकिया टच स्कीन मोबाईल गोल्डन कलर जिसमे सिम लगा था किमती 10 हजार रुपए है जिसे चार्जिंग में लगाकर सो गया था 05 बजे उठा तो मोबाईल नही था कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गया था। अस्पताल में लगे CCTV केमरा में चोरी करने वाले व्यक्ति को चाम्पा निवासी मंगल सिंह राजपुत होना पहचान किए। सूचना पर थाना चांपा में अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया।
विवेचना दौरान आरोपी मुकेश सिंह उर्फ मंगल राजपूत उम्र 28 वर्ष निवासी शंकर नगर चांपा को हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर अपने मेमोरेण्डम में जुर्म स्वीकार कर चोरी किये एक नग नोकिया मोबाईल गोल्डन कलर बिना सीम लगा पेश करने पर बरामद किया गया।
आरोपी कृत्य अपराध धारा सदर का घटित करना पाये जाने से आरोपी मुकेश सिंह उर्फ मंगल राजपूत उम्र 28 वर्ष साकिन शंकर नगर चांपा को गिरफ्तार किया गया जाकर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक मनीष सिंह परिहार, रामप्रसाद बघेल, प्रधान आर. प्रकाश राठौर, आर. गौरीशंकर राय, माखन साहू का सराहनीय योगदान रहा।



