छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा
चोरी की 5 मिट्रीक टन लोहे के पाईप के साथ 03 आरोपी गिरफ्तार, बलौदा पुलिस की कार्यवाही…

चोरी की 5 मिट्रीक टन लोहे के पाईप के साथ 03 आरोपी गिरफ्तार, बलौदा पुलिस की कार्यवाही
जांजगीर-चांपा। चोरी की 5 मिट्रीक टन लोहे के पाईप के साथ 03 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। चोरी का समान की कीमत 10 लाख रुपए बताई जा रही है।
बलौदा पुलिस के अनुसार प्रार्थी नीरज सिंह बीका उम्र 40 वर्ष निवासी चांदगोठी तहसील राजगढ थाना हमीरवास जिला चुरू (राजस्थान) हा.मु. जीआर इन्फ्रा लिमिटेड बलौदा 30 अगस्त 2023 को थाना बलौदा उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया था कि साईड इंजीनियर गंगा सिंह के साथ साईड देखने निर्माधीन रोड के पास पहूंचे। तभी ग्राम कोरबी के पास हाईवे रोड किनारे रखे पाईप वजन 550 मैट्रीक टन किमती 10 लाख रुपए का था जिसे आस पास पता तलाश किया गया। जिसे कोई अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर ले गया। प्रार्थी के लिखित रिपोर्ट पर थाना बलौदा में अपराध क्रमांक 312/23 धारा 379 भादवि कायम कर विवेचना में लिया गया था।
रविवार को मुखबिर के जरिए से बलौदा पुलिस को सूचना मिला की ग्राम चारपारा बलौदा में निर्माणाधीन भारत माला रोड के पास दो संदिग्ध व्यक्ति रोड के आसपास घूम रहे है। सूचना पर बलौदा पुलिस स्टाफ के मौके पर जाकर तीन व्यक्ति संदिग्ध हालात में घूमते मिले। जिनसे पुछताछ करने पर ग्राम कोरबी के पास निर्माणाधीन भारतमाला रोड के पास रखे लोहे के पाईप को गैंस कटर से काटकर 28 नग लोहे के टुकडे वजनी करीबन 5 टन किमती 10 लाख रुपए को चोरी कर ओमप्रकाश साहू निवासी सीपत बिलासपुर वाले के स्वराज माजदा वाहन क्रमांक सीजी-10 डब्ल्यु 3319 में भरकर सीपत ले जाना बताए। जिसे मुताबिक गवाहों के समक्ष 28 नग लोहे का पाईप का टुकडा घटना में प्रयुक्त वाहन, स्वराज माजदा क्रमांक सीजी-10 डब्ल्यु 3319 लोहे को काटने में प्रयुक्त गैस कटर तथा गैंस सिलेण्डर टंकी को जुमला किमती 17 लाख रुपए को जप्त किया गया।
आरोपीयों का उक्त कृत्य अपराध धारा सदर का अपराध घटित करना पाये जाने तथा आरोपीयों द्वारा जूर्म करना स्वीकार करने पर आरोपी ओमप्रकाश साहू 26 वर्ष निवासी झलमला, कादिर खान उम्र 42 वर्ष सा.झलमला, दुजराम कैवर्त्य निवासी मचखंडा थाना सीपत जिला बिलासपुर को विधिवत् गिरफ्तार किया जाकर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।
उपरोक्त कार्यवाही में उप निरी. मनोहर सिन्हा थाना प्रभारी बलौदा, प्र.आर. गजाधर पाटनवार, केदार साहू एवं आर. संतोष रात्रे, श्याम राठौर, हेमंत साहू, संदीप सोनत, लखेश विश्वकर्मा, योगेश यादव का सराहनीय योगदान रहा।



