Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-03).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-02).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-01).jpg
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों पर पुलिस द्वारा 74 वाहनों पर कार्यवाही करते हुए 22 हजार 200 रुपए समन शुल्क लिया गया…

यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों पर पुलिस द्वारा 74 वाहनों पर कार्यवाही करते हुए 22 हजार 200 रुपए समन शुल्क लिया गया

जांजगीर-चांपा। नो पार्किंग में खड़े वाहनों पर लॉकिंग कर मोटरयान अधिनियम के तहत लगातार कार्यवाही की जा रही है।मोटरयान अधिनियम के विभिन्न धाराओ के तहत कुल 74 वाहनों पर कार्यवाही करते हुए कुल 22 हजार 200 रुपए समन शुल्क लिया गया। नो पार्किंग में वाहन खड़ा किये पाए गए वाहन का नंबर प्लेट, अस्पष्ट लिखे पाए गए वाहनों पर कार्यवाही किया गया। जिला पुलिस यातायात द्वारा सड़क दुर्घटना में कमी लाने एवं यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों पर पुलिस द्वारा लगातार मोटरयान अधिनियम के तहत कार्यवाही किया जा रहा है। इस दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 74 वाहनों पर कार्यवाही करते हुए कुल 22 हजार 200 रूपए समन शुल्क लिया गया। मोटरयान अधिनियम के तहत कार्यवाही की गई जिसमें अवैधानिक रूप से नो पार्किंग में खड़ी किये गए 14 वाहनों का लाकिंग किया जाकर वाहन चालकों से 4200 रुपए, बिना रिफ्लेक्टर के वाहन चलाते पाए जाने पर 37 वाहन चालक से 11,100 रुपए, नंबर प्लेट अस्पष्ट 08 वाहन चालक से 2400 रुपए, मोटरसाइकिल में तीन सवारी चलने वाले 06 वाहन चालकों से 1800 रुपए एवं मोटरयान अधिनियम के अन्य धाराओं के तहत कार्यवाही कर 09 वाहन चालको से 2700 रुपए समन शुल्क लिया गया।

See also  समुद्री सीमाओं की रक्षा करने वालों को सलाम करता है भारत: राष्ट्रपति मुर्मू

यातायात पुलिस द्वारा वाहन चालको को भविष्य में यातायात नियमों का पालन करने अपने वाहन के आगे पीछे रिफ्लेक्टर लगाने एवं नो पार्किंग में वाहन खड़ी नहीं करने एवं बाइक में तीन सवारी नहीं चलने हेतु समझाईस दी जा रही है।

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!