Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

सांसद राहुल गांधी और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ‘‘वायदे से ज्यादा‘‘ कॉफी टेबल बुक का किया विमोचन…

सांसद राहुल गांधी और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ‘‘वायदे से ज्यादा‘‘ कॉफी टेबल बुक का किया विमोचन

रायपुर। सांसद राहुल गांधी और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने 2 सितंबर को नवा रायपुर के मेला ग्राउंड में आयोजित राजीव गांधी युवा मितान सम्मेलन के मंच से जनसम्पर्क विभाग द्वारा प्रकाशित कॉफी टेबल बुक का विमोचन किया। इस कॉफी टेबल बुक में मुख्यमंत्री बघेल के नेतृत्व में जनता से किए गए वायदे जिन्हें सरकार ने पूरा कर दिया है, उन्हें उल्लेखित किया गया है। कॉफी टेबल बुक में किसानों की कर्जमाफी, राज्य के किसानों को धान का सर्वाधिक मूल्य दिलाने, खरीफ फसलों की समर्थन मूल्य पर खरीदी, बिजली बिल हाफ, युवाओं को रोजगार से जोड़ने की पहल, बेरोजगारी भत्ता, खाद्य सुरक्षा एवं स्वास्थ्य का अधिकार, राज्य में उत्कृष्ट शिक्षा, वन अधिकार कानून का पालन, महिला स्व-सहायता समूहों के कर्ज की माफी, कृषि भूमि का चार गुना मुआवजा, फूड पार्क, रीपा की स्थापना, गौठानों का निर्माण, तेंदूपत्ता की 4 हजार रूपए प्रति मानक बोरा खरीदी, नक्सल उन्मूलन की नई नीति, पत्रकार सुरक्षा कानून सहित अन्य वायदों को पूरा किए जाने का उल्लेख कॉफी टेबल बुक में किया गया है। इसके अतिरिक्त छत्तीसगढ़ की जनता की बेहतरी के लिए सरकार द्वारा संचालित कई अभिनव योजनाओं की उपलब्धियों को भी इसमें शामिल किया गया है।

See also  राघवेंद्र कुमार सिंह ने धान खरीदी के तिथि बढ़ाने के लिए मुख्यमंत्री को लिखा पत्र...

छत्तीसगढ़ के खरीफ फसल उत्पादक किसानों को प्रति एकड़ 9 हजार रूपए की इनपुट सब्सिडी दिए जाने के लिए संचालित राजीव गांधी किसान न्याय योजना, गोधन के संरक्षण-संवर्धन के साथ-साथ दो रूपए किलो में गोबर और चार रूपए लीटर में गौमूत्र की खरीदी के लिए संचालित गोधन न्याय योजना, भूमिहीन श्रमिक परिवारों को प्रति वर्ष 7 हजार रूपए की आर्थिक मदद दिए जाने के लिए लागू राजीव गांधी कृषि भूमिहीन मजदूर न्याय योजना, बच्चों को कुपोषण और महिलाओं को एनीमिया से मुक्त करने के लिए संचालित मुख्यमंत्री सुपोषण अभियान, स्वास्थ्य सुविधाओं की लोगों तक सहज पहुंच सेवा के लिए संचालित मुख्यमंत्री हाट बाजार क्लिनिक योजना, मुख्यमंत्री स्लम स्वास्थ्य योजना, दाई-दीदी क्लिनिक योजना, छत्तीसगढ़ मलेरिया उन्मूलन अभियान, लघु वनोपज की खरीदी एवं वैल्यू एडिशन, नगरीय निकायों के वित्तीय तथा पंचायत प्रतिनिधियों के अधिकारों में बढ़ोत्तरी, महिला सशक्तिकरण, प्रशासनिक इकाईयों का विकेन्द्रीकरण, राम वन गमन पर्यटन परिपथ, देवगुड़ियों एवं घोटुल का विकास, सस्ती दर पर उच्च गुणवत्ता की जेनेरिक दवाएं उपलब्ध कराने हेतु संचालित श्री धनवंतरी जेनेरिक मेडिकल स्टोर सहित अन्य योजनाओं की उपलब्धियों को भी कॉफी टेबल बुक में सिलसिलेवार प्रकाशित किया गया है।

See also  Anju Mahendru : राजेश खन्ना से गहरी मोहब्बत करती थीं अंजू महेंद्रू, अंतिम वक्त तक नहीं छोड़ा उनका साथ...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!