Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-03).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-02).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-01).jpg
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

जांजगीर पुलिस द्वारा विश्वास जन जागरुकता अभियान चलाकर विद्यार्थियों को दी गई जानकारी…

जांजगीर पुलिस द्वारा विश्वास जन जागरुकता अभियान चलाकर विद्यार्थियों को दी गई जानकारी
 
जांजगीर-चांपा। जांजगीर पुलिस द्वारा स्वामी आत्मानंद स्कूल चाम्पा में शिक्षक-शिक्षिकाओं, छात्र-छात्राओं को सायबर क्राइम यातायात सुरक्षा महिला सुरक्षा अभिव्यक्ति एप्स की जानकारी दी गई।
छात्र-छात्राओं को सायबर क्राइम एवं ऑनलाईन ठगी से बचाव एवं सोशल मिडिया के सुरक्षित उपयोग के तरीको के बारे में जानकारी दी जा रही है।
घरेलु हिंसा बाल विवाह एवं नशापान के दुष्प्रभाव के बारे में दी गई जानकारी बच्चों की सुरक्षा की दृष्टि से उपस्थित महिलाओं को गुड टच एवं बेड टच के बारे में जानकारी दी गई।
जिला पुलिस द्वारा बढ़ते अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए तथा वर्तमान समय पर बढ़ते अपराधों को दृष्टिगत रखते हुयें जिले में विश्वास जन जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। जिला पुलिस द्वारा अपराधों से बचाव के लिए सार्वजनिक स्थानों पर जाकर लोगों को जागरूक करते हुये जानकारी दी जा रही है इसी क्रम में जिला पुलिस द्वारा 01 सितंबर 2023 स्वामी आत्मानंद चाम्पा स्कूल में उपस्थित छात्र छात्राओ को यातायात सुरक्षा/बचाव के संबंध में अभिव्यक्ति एप्स बच्चों की सुरक्षा की दृष्टि से घरेलु हिंसा बाल विवाह एवं नशापान के दुष्प्रभाव के बारे में जानकारी दी जाकर अभिव्यक्ति एप डाउनलोड कराया गया, सायबर क्राइम एवं ऑनलाईन ठगी से बचाव एवं सोशल मिडिया के सुरक्षित उपयोग के तरीको के बारे में जानकारी दी गई।
उपरोक्त कार्यक्रम का सफल संचालन में अर्चना झा अति पुलिस अधीक्षक, प्रदीप कुमार जोशी रक्षित निरीक्षक, आर चिरंजीव , कमलेश, महिला सेल, साइबर सेल, यातायात पुलिस जांजगीर का विशेष योगदान रहा है।

See also  भूपेश बघेल की लोकप्रियता से डर कर भाजपा ने ईडी को भेजा : सुशील...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!