Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

शिकायत पर कार्यवाही किए बगैर शिक्षाकर्मी की पत्नी को दी जा रही अनुकंपा नियुक्ति, शिकायतकर्ता ने जताई आपत्ति, कहा-अनुकंपा नियुक्ति देने के पहले हो मामले की जांच…

शिकायत पर कार्यवाही किए बगैर शिक्षाकर्मी की पत्नी को दी जा रही अनुकंपा नियुक्ति

शिकायतकर्ता ने जताई आपत्ति, कहा-अनुकंपा नियुक्ति देने के पहले हो मामले की जांच

जांजगीर-चांपा। कक्षा बारहवीं की कूटरचित अंकसूची के आधार पर शिक्षाकर्मी की नौकरी हथियाने वाले के खिलाफ जिला शिक्षा अधिकारी जांजगीर-चांपा को शिकायत पत्र सौंपकर एफआईआर की मांग की गई थी, जिस पर तत्कालीन जिला शिक्षा अधिकारी ने कोई कार्यवाही नहीं की। इधर, अब उस शिक्षाकर्मी की आकस्मिक मौत होने के बाद उसकी पत्नी को अनुकंपा नियुक्ति देने की तैयारी चल रही है, जिसे लेकर शिकायतकर्ता ने आपत्ति जताई है।

शिकायतकर्ता जांजगीर निवासी राघवेन्द्र पाठक का कहना है कि उन्होंने जांजगीर-चांपा जिले के तत्कालीन जिला शिक्षा अधिकारी के समक्ष समस्त दस्तावेजों के साथ इस मामले की लिखित शिकायत दर्ज करा कर संबंधित के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की मांग की थी, जिस पर तत्कालीन डीईओ ने उन्हें कार्यवाही करने का आश्वासन दिया था परन्तु, शिकायत पत्र को रद्दी की टोकरी में डाल दिया गया। वहीं अब उस शिक्षाकर्मी की आकस्मिक मौत हो जाने पर उसकी पत्नी को विभाग में अनुकंपा नियुक्ति देने की तैयारी चल रही है, जिस पर उन्हें आपत्ति है। शिकायतकर्ता राघवेन्द्र पाठक ने बताया कि जिले के बलौदा विकासखंड अंतर्गत ग्राम पोंच निवासी सतीश कुमार शाडिल्य पिता गुहाराम शाडिल्य द्वारा वर्ष 2007-08 में जनपद पंचायत अकलतरा में शिक्षाकर्मी वर्ग तीन विज्ञान विषय के लिए शैक्षणिक दस्तावेजों के साथ आवेदन पत्र प्रस्तुत किया गया था, जिसमें उसने कक्षा बारहवीं में 335/450 अंक प्राप्त होने की अंकसूची संलग्न की थी, जिस आधार पर उसे नियुक्ति मिल गई थी। वहीं वर्ष 2008 में शिक्षाकर्मी वर्ग दो के पद पर नियुक्ति के लिए उसने जिला पंचायत जांजगीर-चांपा में आवेदन किया, जिसमें उसने कक्षा बारहवीं में 235/450 अंक प्राप्त होने की अंकसूची संलग्न की। जिला पंचायत जांजगीर-चांपा द्वारा शिक्षाकर्मी वर्ग दो के पद पर उसे पूर्व माध्यमिक शाला पचोरी में पदस्थ किया गया था। शिकायतकर्ता का कहना है कि संबंधित की कक्षा बारहवीं की भिन्न-भिन्न अंकसूची होना संदेह को जन्म दे रहा था। ऐसे में उसकी दोनों अंकसूची का सत्यापन माध्यमिक शिक्षा मंडल मध्यप्रदेश भोपाल से कराया गया, जिसमें एक अंकसूची कूटरचित होने की पुष्टि हुई। इस आधार पर संबंधित शिक्षाकर्मी के खिलाफ कार्यवाही के संबंध में तत्कालीन जिला शिक्षा अधिकारी के समक्ष दस्तावेजों के साथ लिखित शिकायत प्रस्तुत की गई थी, जिस पर किसी प्रकार की कोई कार्यवाही नहीं की गई। इस बीच शिक्षाकर्मी सतीश कुमार शाडिल्य का आकस्मिक निधन हो गया। शिकायतकर्ता राघवेन्द्र पाठक का आरोप है कि जिला शिक्षा अधिकारी ने इस मामले की जांच-कार्यवाही पूरी किए बगैर संबंधित शिक्षाकर्मी की पत्नी को विभाग में अनुकंपा नियुक्ति देने की तैयारी प्रारंभ कर दी है, जिस पर उन्हें आपत्ति है। संबंधित शिक्षाकर्मी की पत्नी को अनुकंपा नियुक्ति दिए जाने के पूर्व उन्होंने इस पूरे मामले की जांच कराकर उचित कार्यवाही की मांग की है।

Advertisment
See also  T20 वर्ल्ड कप 2026 में श्री चरणी ने रचा इतिहास! पूनम यादव का रिकॉर्ड हुआ पीछे, बनीं नंबर-1

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!