Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

रेलवे में नौकरी लगाने के नाम पर 36 लाख की धोखाधड़ी करने वाले 4 आरोपियों को चांपा पुलिस ने किया गिरफ्तार, एक आरोपी फरार…  

रेलवे में नौकरी लगाने के नाम पर 36 लाख की धोखाधड़ी करने वाले 4 आरोपियों को चांपा पुलिस ने किया गिरफ्तार, एक आरोपी फरार

जांजगीर-चांपा। रेलवे में नौकरी लगाने के नाम पर पांच लोगों ने मिलकर तीन लोगों को 36 लाख रुपए का चूना लगा दिया। मामले में छानबीन के बाद चांपा पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे पहुंचा दिया है। वहीं पांचवा आरोपी फरार है, जिसकी तलाश पुलिस सर गर्मी से कर रही है।

पूरा मामला चांपा थाना क्षेत्र के बालपुर और महुदा गांव का है। बालपुर निवासी रमेश कुमार मन्नेवार व रूपेश मन्नेवार से 22 लाख रुपए तथा महुदा के अजीत कुमार साहू से 14 लाख रुपए की ठगी कर ली गई। पुलिस ने बताया कि आरोपियों ने उन्हें रेलवे में नौकरी लगने का झांसा दिया था और उनसे कुल 36 लाख रुपए ठग लिए। इस बीच लंबे समय बाद भी जब नौकरी नहीं लगी, तब उन्होंने दिए 36 लख रुपए की मांग की। तब आरोपी हिलाहवाला करने लगे। आखिर में मामला थाना पहुंचा। पुलिस ने जांच पड़ताल करने के बाद लछनपुर जांजगीर के विधान बैरागी, लछनपुर जांजगीर के पुरुषोत्तम पटेल, भजन पटेल, उसलापुर बिलासपुर की वर्षा रानी शर्मा को नौकरी लगाने के नाम पर 36 लाख की ठगी करने के मामले में गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे पहुंचा दिया है। इस पूरी वारदात को अंजाम देने में एक अन्य आरोपी ने भी भूमिका निभाई थी, जो फरार है। पुलिस उसकी तलाश सरगर्मी से गर्मी से कर रही है।

See also  सौर सुजला योजना से किसानों की बढ़ रही आय...

उपरोक्त कार्यवाह में निरीक्षक मनीष सिंह परिहार थाना प्रभारी, उप निरीक्षक भागवत डहरिया, सउनि रामप्रसाद बघेल, एवं थाना स्टाफ का साराहनीय योगदान रहा।

Advertisment

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!