Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

सेवादल संस्थापक डॉ. हार्डीकर को पुण्यतिथि पर किया गया नमन…

सेवादल संस्थापक डॉ. हार्डीकर को पुण्यतिथि पर किया गया नमन                                        

जांजगीर-चांपा। सेवादल के संस्थापक डॉ. एन एस हार्डीकर को पुणयतिथि पर जिला कांग्रेस सेवादल द्वारा नमन किया गया। ज्ञात हो कि गुलामी की काल में अंग्रेजों से लड़ाई लड़ने के लिए कर्नाटक के घटप्रभा निवासी डॉ. एन एस हार्डीकर के नेतृत्व में 28 दिसंबर 1931 को हिन्दुस्तानी सेवादल की स्थापना की गई, जिसने बापू महात्मा गांधी के नेतृत्व में अंग्रेजों से लड़ाई लड़कर आजादी में अपनी महती भूमिका निभाई। 1947 में इसका नामकरण कांग्रेस सेवादल किया गया, जिसके प्रथम अध्यक्ष पंडित जवाहर लाल नेहरू बने। महान स्वतंत्रता सेनानी डा. हार्डी कर की 26 अगस्त 1975 में हो गया, जिसके बाद से कांग्रेस सेवादल द्वारा प्रतिवर्ष पुण्यतिथी पर उन्हे याद कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया जाता है। इसी कड़ी में आज जिला कांग्रेस सेवादल जांजगीर चांपा के अध्यक्ष देवकुमार पाण्डेय के नेतृत्व में उन्हे स्थानीय कचहरी चौक के शहीद स्मारक परिसर में फूल माला अर्पण कर याद किया गया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष कांग्रेस सेवादल देवकुमार पाण्डेय, विशारद प्रशिक्षित अशोक यादव पूर्व पार्षद सत्यप्रकाश सिंह मुन्ना, दिनेश सिंहानी, प्रमोद कश्यप, बबला गुप्ता सहित अन्य मौजूद रहे।

See also  नक्सलमुक्त भारत अभियान में बड़ी सफलता: अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में 22 नक्सलियों के मारे जाने पर दी प्रतिक्रिया...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!