Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

छत्तीसगढ़ में बांधों की सुरक्षा और रखरखाव के लिए 50 नए पद, बांध सुरक्षा संगठन’ हेतु सृजित किये गए…

छत्तीसगढ़ में बांधों की सुरक्षा और रखरखाव के लिए 50 नए पद सृजित

जल संसाधन विभाग में 50 नए पदों के सृजन को मिली अनुशंसा

‘राज्य बांध सुरक्षा संगठन’ हेतु सृजित किये गये हैं पद

रायपुर। जल संसाधन विभाग अंतर्गत ‘राज्य बांध सुरक्षा संगठन’ हेतु 50 पदों के सृजन की अनुशंसा की गई है। इनमें मुख्य अभियंता के एक पद के साथ अधीक्षण अभियंता( नागरिक) और अधीक्षण अभियंता( विद्युत/ यांत्रिक) के एक एक पद शामिल हैं। ‘राज्य बांध सुरक्षा संगठन बांध सुरक्षा अधिनियम 2021 अंतर्गत बांध संबंधी आपदाओं के रोकथाम, बांधों की निगरानी, बांधों के निरीक्षण के साथ इनके संचालन व रखरखाव के लिए बनाये गये ‘राज्य बांध सुरक्षा’ संगठन हेतु इन पदों को सृजित किया गया है। इस संबंध में पद सृजन समिति की बैठक 3 अगस्त को आयोजित हुई थी।

See also  सर्वार्थ सिद्धि योग में श्री हनुमान प्रकटोत्सव का पर्व धूमधाम से मनाया गया : आचार्य उमेश दुबे... लहर लहर लहराया रे झंडा बजरंगबली का... भजन के साथ प्रभात फेरी कीर्तन मंडली ने किया ग्राम भ्रमण...

अन्य सृजित पदों में कार्यपालन अभियंता( नागरिक) के 3, कार्यपालिक अभियंता ( विद्युत/ यांत्रिक) के 2, भूविज्ञानी ( प्रतिनियुक्ति से) के 1, सहायक अभियंता( नागरिक) के 6, सहायक अभियंता( विद्युत / यांत्रिक) के 3, निज सहायक के एक, सहायक मानचित्रकार ( नागरिक) के 6, सहायक मानचित्रकार( विद्युत / यांत्रिक) के 2, सहायक वर्ग 3 के 8, वाहन चालक के 8, भृत्य के 6 और फर्राश के एक पद शामिल हैं।

Advertisment

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!