Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

शहरी क्षेत्रों की मुख्य सड़कों पर आवारा मवेशियों के विचरण करते पाए जाने पर टोल फ्री नम्बर 1100 पर कर सकते हैं शिकायत…

शहरी क्षेत्रों की मुख्य सड़कों पर आवारा मवेशियों के विचरण करते पाए जाने पर टोल फ्री नम्बर 1100 पर कर सकते हैं शिकायत

जांजगीर-चांपा। कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी के निर्देश पर जिले में सड़कों से मवेशियों को हटाने तथा मवेशियों के गले में रेडियम पट्टी लगाने के लिए टीम गठित कर कार्यवाही की जा रही है। शहरी क्षेत्रों की सड़कों में आवारा मवेशियों को हटाए जाने के लिए जिले के नागरिक टोल फ्री नम्बर 1100 पर अपनी शिकायत दर्ज कर सकते है। जिले के सभी नगरपालिका तथा नगर पंचायतो में मुख्य मार्गो से मवेशी हटाने हेतु दल गठित किया गया है। मवेशी मालिकों को भी मुनादी तथा घर-घर संपर्क कर मवेशियों को खुला नही छोड़ने संबंधी समझाइश दी जा रही है। समझाइश के बाद भी खुले में मवेशी मिलने पर मवेशी मालिकों पर पशु अतिचार अधिनियम व नगरपालिका अधिनियम के अन्तर्गत 1000 रुपये तक का जुर्माना आरोपित किया जाना है।

See also  मुलमुला पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 4.120 किलो गांजा के साथ आरोपी गिरफ्तार

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!