Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

जांजगीर चाम्पा क्षेत्र में नेता प्रतिपक्ष चंदेल के अनुशंसा से प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना में शामिल किया गया अनेक गांव…

जांजगीर चाम्पा क्षेत्र में नेता प्रतिपक्ष चंदेल के अनुशंसा से प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना में शामिल किया गया अनेक गांव

जांजगीर-चांपा। छ.ग. विधान सभा के नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल के अनुशंसा से जांजगीर-चाम्पा विधान सभा क्षेत्र के अनुसूचित जाति बाहुल्य 8 गांवो को प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत कार्यक्रम में शामिल किया गया है। देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की यह महत्वपूर्ण योजना अनुसूचित जाति बाहुल्य गांवो के लिए है। इन गांवो के बुनियादी समस्याओं का समाधान इस योजना के तहत किया जायेगा। इस कार्यक्रम में सड़क, मुक्तिधाम, ग्राम पंचायत भवन जैसे गांव के विकास कार्यो को मूर्त रूप दिया जायेगा। इसके पूर्व नेता प्रतिपक्ष चंदेल के अनुशंसा से विधान सभा क्षेत्र के 10 गांवो को विकास हेतु इस योजना में शामिल किया गया था। वर्तमान में ग्राम पंचायत कुलीपोटा, दर्री, जगमहंत, भैसदा, पुटपुरा, तेंदुवा, पाली, ठकुरदिया गांवो को शामिल किया गया है। उक्त गांवो में भारत सरकार के स्वच्छता मिशन के तहत स्वच्छता कार्यक्रम भी चलाया जायेगा। प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना में उक्त गांवो को शामिल किये जाने पर उस गांव के निर्वाचित सभी जनप्रतिनिधि, समाज के सभी वर्ग के लोगों, गांव के सभी नागरिकों में देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं क्षेत्रीय विधायक, छ.ग. विधान सभा के नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल के सतत प्रयास से यह कार्य सम्पन्न हुए, इसके प्रति सभी लोगों ने अभार व्यक्त करते हुये धन्यवाद ज्ञापित किया है।

See also  देर रात चली गोली की खबर से सनसनी, रंजिश में भिड़े दो पक्ष

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!