Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-03).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-02).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-01).jpg
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

छत्तीसगढ़ महतारी की पूजा अर्चना कर किया गया आजादी के अमृत महोत्सव का समापन…

छत्तीसगढ़ महतारी की पूजा अर्चना कर किया गया आजादी के अमृत महोत्सव का समापन

जांजगीर-चांपा। आजादी के अमृत महोत्सव के समापन अवसर पर केंद्र सरकार के दिशा निर्देश में चांपा नगर पालिका के विवेकानंद उद्यान में नगर के शहीद एवं स्वतंत्रता संग्राम सेनानी को श्रद्धांजलि दी गईं साथ ही उनके नाम शिलालेख पर अंकित कर नगर को समर्पित किया गया। आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम में चांपा नपाध्यक्ष जय थवाईत द्वारा छत्तीसगढ़ महतारी की पूजा अर्चना कर ध्वजारोहण किया गया। चांपा नगर के वीरों को शहीद सुधीर पाठक(भारतीय थल सेना),स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व.डॉ. शांतिलाल गोपाल एवं स्व. नारायण प्रसाद वाजपेई को श्रद्धांजलि दी गई।

See also  छत्तीसगढ़: सुकमा जिले के किस्टाराम इलाके में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़,जवानों ने एक नक्सली को मार गिराया…

इस अवसर पर नगर पालिका के अध्यक्ष जय थवाईत,नेता प्रतिपक्ष पार्षद पुरुषोत्तम शर्मा,भाजपा मंडल अध्यक्ष गणेश श्रीवास,ब्लॉक कांग्रेस कमिटी के कार्यकारी अध्यक्ष सुनील साधवानी,मुख्य नगर पालिका अधिकारी प्रह्लाद पांडे,पार्षद अनिल रात्रे,रंजन कैवर्त,पुसाउ सिदार,तमिन्द्र देवांगन, पुरुषोत्तम देवांगन, संतोष जब्बल, अंजली देवांगन,एल्डरमैन इकबाल अंसारी,गिरीश मोदी,मुकेश जायसवाल सहित नगर पालिका के इंजीनियर,कर्मचारी की गरिमामयी उपस्थिति में राष्ट्रगान कर कार्यक्रम को संपन्न किया गया।

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!