Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

‘‘मेरी माटी मेरा देश’’ स्वतंत्रता दिवस पर किया जाएगा वीरों को नमन, लगाए जाएंगे पौधे, अभियान के तहत होंगे विविध कार्यक्रम…

‘‘मेरी माटी मेरा देश’’ स्वतंत्रता दिवस पर किया जाएगा वीरों को नमन, लगाए जाएंगे पौधे
 
अभियान के तहत होंगे विविध कार्यक्रम
 
       जांजगीर-चांपा। कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी के निर्देशन में जिले में आजादी का अमृत महोत्सव अंतर्गत ‘‘मेरी माटी, मेरा देश’’ कार्यक्रम का सफल आयोजन अंर्तविभागीय समन्वय के माध्यम से किया जा रहा है। पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग, स्कूल शिक्षा विभाग, संस्कृति विभाग, पुलिस विभाग, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग, उद्यानिकी विभाग, खेल एवं युवा कल्याण विभाग, जनसंपर्क विभाग सहित अन्य विभाग के साथ ही जनभागीदारी के माध्यम से अपनी सहभागिता निभा रहे हैं। मेरी माटी मेरा देश अभियान 9 अगस्त से शुरू हुआ है, इसी तारतम्य में 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के मौके पर देश के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीरों को श्रद्धांजलि दी जाएगी। इसके अलावा पंचप्राण की शपथ एवं सेल्फी के साथ फोटो वेबसाइट में अपलोड किये जा रहे है। साथ ही वसुधा वंदन अभियान के तहत पौधरोपण एवं मिट्टी यात्रा के साथ कलश तैयार किया जा रहा। देश के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीरों को श्रद्धांजलि देने के लिए प्रत्येक ग्राम पंचायत में एक शिलाफलकम (सूचना बोर्ड) की स्थापना की जा रही है। इस दौरान ध्वजारोपण एवं राष्ट्रगान का आयोजन भी किया जाएगा।
       जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ. ज्योति पटेल ने बताया कि मेरी माटी मेरा देश के तहत ग्राम पंचायतों में विविध कार्यक्रम आयोजित किये जाने के निर्देश जनपद पंचायत एवं मनरेगा कार्यक्रम अधिकारियों को दिए गए हैं। पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के माध्यम से शिलाफलकम का निर्माण हो रहा है, जिसके उद्घाटन के साथ ही देश के सपूतों को याद किया जाएगा। इस मौके पर ध्वजारोहण एवं राष्ट्रगान भी गाया जाएगा। प्रत्येक ग्राम पंचायत स्तर पर कार्यक्रम में भाग लेने वाले मुट्ठी भर मिट्टी या मिट्टी का दीया हाथ में लेकर पंचप्राण की शपथ लेंगे। वसुधा वंदन कार्यक्रम के तहत 75 देशी और ज्यादा समय तक टिकाऊ पौधों का रोपण किया जाएगा। यह पौधरोपण 75 साल के स्वतंत्रता के उपलब्ध में प्रत्येक ग्राम पंचायत में किया जाएगा। इसके अलावा गांव की मिट्टी को कलश में एकत्रित करते हुए जनपद पंचायत स्तर पर लाया जाएगा, जिसे नईदिल्ली के लिए भेजा जाएगा।

See also  छत्तीसगढ़ पुलिस में बड़ा उलटफेर किसी भी क्षण: संवेदनशील पदों पर SPS अधिकारियों की वापसी तय...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!