Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-03).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-02).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-01).jpg
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

सड़क की मरम्मत नही हुई तो इसकी खामियाजा विधानसभा चुनाव में पड़ेगा असर, कुटराबोड से छिर्राडीह आमाकोनी जाने वाला मार्ग जर्जर, लोग परेशान, तीन किलोमीटर लंबी सड़क पर गड्ढों में फंसकर वाहन हो रहे खराब…

सड़क की मरम्मत नही हुई तो इसकी खामियाजा विधानसभा चुनाव में पड़ेगा असर
 
कुटराबोड से छिर्राडीह आमाकोनी जाने वाला मार्ग जर्जर, लोग परेशान
 
तीन किलोमीटर लंबी सड़क पर गड्ढों में फंसकर वाहन हो रहे खराब
 
जैजैपुर। विधानसभा जैजैपुर के कुटराबोड छिर्राडीह आमाकोनी मार्ग पिछले 15 वर्षो से जर्जर हालत में है। जगह-जगह हुए गड्ढों में वाहन हिचकोले खा रहे हैं। टूटी सड़क होने के कारण वाहन गड्ढों में फंसकर खराब हो रहे हैं। इसे लेकर लोगों को मार्ग से गुजरने काफी परेशानी होती है। इससे बचने के लिए लोग दूर के रास्ते से गुजरने को मजबूर हैं।
कुटराबोड छिर्राडीह आमाकोनी मार्ग की लगभग 5 किलोमीटर लंबाई है। यह सड़क 15 वर्ष से अपनी अपनी हालत पर पड़े रो रहे है यह सड़क पूरी तरह से बदहाल पड़ी है। गहरे-गहरे गढ्ढे हो गये हैं। कुछ मीटर का भी ऐसा कोई टुकड़ा नहीं है, जिस पर आसानी से चला जा सके। इस मार्ग के माध्यम से लोग गांव अनेको गांव आदि तक पहुंचते हैं। मार्ग पर चलने वाले दोपहिया और चार पहिया वाहन अक्सर गड्ढों की वजह से दुर्घटनाग्रस्त भी हो जाते हैं। इससे वाहन स्वामियों को काफी नुकसान होता है। इतना ही नहीं इससे बचने के लिए लोग दूसरे लंबी दूरी बाले मार्गो से होकर गुजरते हैं। इससे वाहनों में डीजल और पेट्रोल की अधिक खपत होती है।
लोगो की समस्या की निदान में कोई जनप्रतिनिधियों आगे नही
समस्या से लोगों को निजात दिलाने के लिए कोई भी जनप्रतिनिधियों सामने नही आ रहा है।आपको बता दे कि भाजपा कांग्रेस बसपा की विधायक इस विधानसभा में बन चुके है लेकिन किसी नेताओ ने संज्ञान नही लिया अगर संज्ञान लिया होता तो बीस साल में देखने लायक होती सड़क को जर्जर हुए काफी समय हो चुका है। क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों से भी कई बार मांग की जा चुकी है, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।
नवीन जिले सक्ती कलेक्टर से भी की जा चुकी सड़क मरम्मत की मांग
आपको बता दे कि युवा शिक्षित मिलनसार सरपँच परदेशी खूंटे ने अनेको बार लिखित में नवीन जिले के कलेक्टर को भी यह सड़क की मरम्मत  करवाने के लिए पत्र लिख चुके है यही नही व्यक्तिगत मुलाकात कर अवगत भी कराया गया लेकिन आज पर्यन्त तक शासन प्रशासन ने ध्यान नही दिया।
वर्जन
कुटराबोड छिर्राडीह आमाकोनी मार्ग खराब होने से आवागमन बहुत मुश्किल हो गया है। साथ ही स्कूली बच्चों को भी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है।
परदेशी खूंटे
सरपँच
ग्राम पंचायत आमाकोनी

See also  नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर बिल पास न होने पर भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता इंजी. रवि पाण्डेय का विपक्ष पर तीखा हमला 

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!