Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

रूखमणी विवाह प्रसंग की कथा सुनने पहुँचे सभापति राजकुमार साहू, श्री रामेश्वर महादेव सेवा समिति चाम्पा द्वारा आयोजित हो रहा है संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा 

जांजगीर-चांपा। चांपा नगर के आदर्श नगर स्थित श्री रामेश्वर महादेव सेवा समिति द्वारा संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा का भव्य आयोजन किया जा रहा है। धार्मिक एवं आध्यात्मिक वातावरण में आयोजित इस कथा में बिलासपुर के सुप्रसिद्ध कथा वाचक अमर कृष्ण महाराज जी अपने श्रीमुख से भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं, भागवत महात्म्य एवं विभिन्न धार्मिक प्रसंगों का संगीतमय वर्णन कराया गया आयोजन प्रतिदिन दोपहर 3 बजे से हरि इच्छा तक चलेगा। कथा के माध्यम से श्रद्धालुओं को भगवान श्रीकृष्ण की भक्ति, प्रेम, धर्म, सदाचार एवं आध्यात्मिक जीवन का संदेश दिया जाएगा। संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा के सातवें दिवस जिला पंचायत जांजगीर-चाम्पा के राजकुमार साहू रूखमणी विवाह प्रसंग सुनने पहुँचे। श्री साहू ने ब्यासपीठ का आशीर्वाद ले विधिवत पूजा अर्चना कर नगर की खुशहाली की कामना किये। आयोजकों द्वारा नगर एवं आसपास के क्षेत्र के समस्त धर्मप्रेमी नागरिकों और श्रद्धालुओं से सपरिवार उपस्थित होकर कथा श्रवण करने तथा पुण्य लाभ अर्जित करने की अपील की गई है।
इस दौरान समिति के विवेक केशरवानी, उमेश सिंह, लखन जलतारे, मनमोहन चंद्रा, लक्ष्मीकांत राठौर, प्रवीण साहू, गणेश श्रीवास, रामकुमार चंदेल, बाबूलाल चंद्रा, मनोज सिंह, सोमनाथ चन्द्रा, भाष्कर चंद्रा, आनंद सोनी, विजय बरेठ, रामकुमार यादव, महेश चंद्रा बद्रिका राठौर, पार्षद संत सोनंत,
सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

See also  Ramayan Trailer Postponed: रणबीर कपूर की रामायण ट्रेलर पर लगा ब्रेक! मेकर्स के फैसले से फैंस नाराज

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!