छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर
जिला स्तरीय युवा महोत्सव में युवाओं ने बिखेरी प्रतिभा की चमक
सांसद कमलेश जांगड़े हुईं शामिल, लोकनृत्य, लोकगीत, चित्रकला सहित विभिन्न विधाओं में युवाओं ने किया प्रतिभा का प्रदर्शन, अतिथियों ने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन कर पुरस्कार एवं प्रशस्ति पत्र किए वितरित

जांजगीर-चांपा। युवाओं की प्रतिभा, संस्कृति और रचनात्मकता को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से जिला पंचायत जांजगीर-चांपा में जिला स्तरीय युवा महोत्सव का आयोजन किया गया। खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा आयोजित इस महोत्सव में मुख्य अतिथि के रूप में सांसद कमलेश जांगड़े शामिल हुईं।
इस अवसर पर पूर्व संसदीय सचिव अंबेश जांगड़े, जिला पंचायत अध्यक्ष इंजी. सत्यलता आनंद मिरी, जिला पंचायत सदस्य राजकुमार साहू, जिला पंचायत सदस्य आशा साव, जिला पंचायत सदस्य प्रियंका पुष्पेन्द्र प्रताप सिंह, नगर पालिका जांजगीर-नैला उपाध्यक्ष मोहन यादव, अमर सुल्तानिया, नंदिनी राजवाड़े, इंजी. रवि पांडेय, कलेक्टर जन्मेजय महोबे, पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पांडेय, डिप्टी कलेक्टर ऋचा सिंह, जिला खेल अधिकारी पुष्पलता कोरी दिवाकर सहित संबंधित विभागों के अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में युवा उपस्थित थे।कार्यक्रम का संचालन दीपक यादव ने किया।
युवा महोत्सव के अंतर्गत विकसित भारत चैलेंज ट्रैक, लोकनृत्य, सामूहिक लोकगीत, चित्रकला, कविता लेखन, नुक्कड़ नाटक, क्रिएटिव यूथ रील चैलेंज और पारंपरिक वेशभूषा सहित विभिन्न विधाओं में प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लेते हुए अपनी कला और कौशल का प्रदर्शन किया। इस अवसर पर उपस्थित अतिथियों ने युवाओं की प्रतिभा की सराहना करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया तथा उन्हें अपनी रचनात्मकता और कौशल के माध्यम से आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को सांसद, जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों द्वारा पुरस्कार और प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए।



