Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

ऑडिटोरियम का होगा लोकार्पण, जिले के कलाकारों को मिलेगा नया मंच, शहर वासियों के इंतज़ार की घड़ी समाप्त हुई, स्विमिंग पूल का कल होगा लोकार्पण, कलेक्टोरेट, एसपी कार्यालय और कृषि उपज मंडी प्रांगण में छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा का होगा लोकार्पण…

ऑडिटोरियम का होगा लोकार्पण, जिले के कलाकारों को मिलेगा नया मंच
 
शहर वासियों के इंतज़ार की घड़ी समाप्त हुई, स्विमिंग पूल का कल होगा लोकार्पण
 
कलेक्टोरेट, एसपी कार्यालय और कृषि उपज मंडी प्रांगण में छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा का होगा लोकार्पण
 
     जांजगीर-चांपा। जिले में ऑडिटोरियम का निर्माण शहर के लिए एक उपलब्धि है, क्योंकि इससे जिले के के कलाकारों को एक मंच प्राप्त होगा, वहीं सांस्कृतिक कार्यक्रमों को करने के लिए व्यवस्थित और महानगरों की तर्ज पर सुविधाओं से सुसज्जित एक बेहतर स्थान मिल सकेगा। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा विभिन्न कार्याें के लोकार्पण व भूमिपूजन के साथ ही भरोसे के सम्मेलन कार्यक्रम में 5.63 करोड़ रूपए का ऑडिटोरियम, 1.93 करोड़ रूपए का स्वीमिंग पुल के साथ ही कलेक्टोरेट परिसर, पुलिस अधीक्षक कार्यालय परिसर और कृषि उपज मंडी प्रांगण में छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा का लोकार्पण किया जाएगा।
     नवनिर्मित स्विमिंग पूल खिलाड़ियों के साथ-साथ विद्यार्थियों और आम जनता के लिए शुरू किया जा रहा है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भरोसे का सम्मेलन के दौरान इसकी शुरुआत करेंगे। स्विमिंग पूल शुरू होने के बाद खिलाड़ियों को ना सिर्फ नई सुविधा मिलेगी और तैराकी सीखने का भी मौका मिलेगा। शहर के खेल प्रेमियों और नागरिकों को स्विमिंग पूल शुरू होने का बेसब्री से इंतजार था जो इंतजार अब खत्म होने वाला है।
       छत्तीसगढ़ की माटी की परंपरा और लोक संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए छत्तीसगढ़ महतारी प्रतिमा स्थापित की गई है। छत्तीसगढ़ महतारी हमारे राज्य की अस्मिता, सम्मान और स्वाभिमान का प्रतीक है। छत्तीसगढ़ की माटी की परंपरा और लोक संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए प्रतिमा स्थापित की जा रही है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल छत्तीसगढ़ महतारी की कलेक्टोरेट, पुलिस अधीक्षक कार्यालय और कृषि उपज मंडी प्रांगण में स्थित प्रतिमा का बटन दबाकर ऑनलाईन लोकार्पण करेंगे।

See also  श्रीमद् भागवत कथा के दौरान उमड़ी भक्तो की भीड़, कृष्ण जन्मोत्सव में झूमे श्रद्धालु...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!