Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

श्रीमद्भागवत कथा में लाखों की भीड़ संभालने वाले पुलिसकर्मियों का SP ने बढ़ाया हौसला

VIP सुरक्षा से लेकर यातायात और कानून-व्यवस्था तक संभाली जिम्मेदारी, उत्कृष्ट ड्यूटी पर 13 पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र

जांजगीर-चांपा। बम्हनीडीह थाना क्षेत्र में 13 सितंबर से आयोजित सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा के दौरान कथा वाचक पंडित श्री अनिरुद्धाचार्य महाराज के कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। कथा आयोजन में उमड़ी लाखों की भीड़ के बीच श्रद्धालुओं की सुरक्षित आवाजाही, यातायात व्यवस्था, कानून-व्यवस्था और वीआईपी सुरक्षा को सुचारू बनाए रखना पुलिस के लिए बड़ी चुनौती रही। पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों ने लगातार ड्यूटी करते हुए व्यवस्थाओं को संभाला और कार्यक्रम को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय IPS के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जांजगीर डॉ. यूलैण्डन यार्क एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात उदयन बेहार के मार्गदर्शन तथा एसडीओपी चांपा लौकेश बंसल के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कथा स्थल एवं आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा और यातायात व्यवस्था की जिम्मेदारी संभाली।
 
भीड़ नियंत्रण के साथ VIP सुरक्षा भी रही चुनौती
कथा कार्यक्रम में लगातार श्रद्धालुओं के पहुंचने के कारण पुलिस बल को भीड़ को नियंत्रित करने के साथ-साथ श्रद्धालुओं की आवाजाही को व्यवस्थित रखने की जिम्मेदारी निभानी पड़ी। वहीं कार्यक्रम में विभिन्न वीआईपी गणों के आगमन के दौरान सुरक्षा व्यवस्था, यातायात संचालन और कानून-व्यवस्था बनाए रखना भी पुलिस के लिए महत्वपूर्ण जिम्मेदारी रही।
पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों ने निर्धारित स्थानों पर तैनात रहकर भीड़ की गतिविधियों पर नजर रखी। यातायात को व्यवस्थित करने के साथ वाहनों की आवाजाही को नियंत्रित किया गया, ताकि कथा स्थल के आसपास जाम की स्थिति न बने और श्रद्धालुओं को आवागमन में परेशानी का सामना न करना पड़े।
 
कर्तव्यनिष्ठा और उत्कृष्ट ड्यूटी की SP ने की सराहना
सात दिवसीय आयोजन के दौरान पुलिस टीम द्वारा किए गए बेहतर कार्य और कर्तव्यनिष्ठा की पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय ने सराहना की। उन्होंने कहा कि बड़े धार्मिक आयोजनों में पुलिस की भूमिका केवल कानून-व्यवस्था तक सीमित नहीं रहती, बल्कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा, यातायात प्रबंधन और आपात परिस्थितियों से निपटने की जिम्मेदारी भी पुलिसकर्मियों के कंधों पर होती है। पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों ने पूरी जिम्मेदारी और मेहनत के साथ अपनी ड्यूटी निभाई।
उत्कृष्ट ड्यूटी के लिए पुलिस अधीक्षक द्वारा संबंधित पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। सम्मान मिलने से पुलिसकर्मियों का उत्साह बढ़ा और उनके कर्तव्यनिष्ठ प्रयासों की सराहना हुई।
 
इन पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों को मिला सम्मान
  • निरीक्षक राजीव श्रीवास्तव – थाना प्रभारी, बिर्रा
  • निरीक्षक पारस पटेल – थाना प्रभारी, बम्हनीडीह
  • निरीक्षक लालन पटेल – यातायात
  • एएसआई राजेंद्र सिंह क्षत्रिय – प्रभारी, पुलिस सहायता केंद्र राहौद
  • प्रधान आरक्षक मिलन राठौर
  • प्रधान आरक्षक अनुराग सिंह
  • प्रधान आरक्षक छगन साहू
  • आरक्षक रामकुमार कंवर
  • आरक्षक पुनेश्वर आजाद
  • आरक्षक उमेश कश्यप
  • सैनिक सुरेश साहू
  • महिला आरक्षक ऋतु लहरे
See also  धूम धाम” में यामी गौतम का दमदार मोनोलॉग, आदित्य धर ने की तारीफ – बस एक टेक में किया कमाल...
पुलिस विभाग द्वारा बताया गया कि बड़े धार्मिक एवं सार्वजनिक आयोजनों में भीड़ प्रबंधन, यातायात नियंत्रण और सुरक्षा व्यवस्था को प्रभावी बनाए रखने के लिए पुलिस बल पूरी तत्परता के साथ कार्य करता है। श्रीमद्भागवत कथा के दौरान पुलिस टीम के समन्वित प्रयासों से श्रद्धालुओं की आवाजाही और सुरक्षा व्यवस्था को व्यवस्थित बनाए रखने में सफलता मिली।

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!