छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर
5 नवंबर को खोखरा में नागलीला महोत्सव एवं मेले का आयोजन लोकगायक नीलकमल वैष्णव देंगे प्रस्तुति

जांजगीर-चांपा। जांजगीर के निकट ग्राम खोखरा के बिरसागर पारा में समिति द्वारा पंडाल सजाकर भगवान श्री श्याम कार्तिकेय की प्रतिमा स्थापित कर पूजा अर्चना किया जा रहा है। प्रतिवर्ष नागलीला एवं मेले का आयोजन भी किया जाता है। जिसमे भारी संख्या में भक्त भगवान के दर्शन कर मेले का आनंद लेते है। समिति के आचार्य पंडित दुर्गेश महराज के द्वारा वैदिक मंत्रो से सुबह शाम पूजन आरती किया जा रहा है। पंडित दुर्गेश महराज जी ने बताया की श्याम कार्तिक पूजा आरती में भारी संख्या मे भक्त उपस्थित हो रहे है। इसी बिच कार्तिक शुक्ल पक्ष एकादशी के दिन तुलसी पूजा का भी आयोजन धूमधाम से किया जायेगा। श्याम कार्तिक महोत्सव का समापन 5 नवंबर को हवन एवं नागलीला महोत्सव के साथ सम्पन्न किया जायेगा और इसीदिन भव्य मेला का भी लगाया जायेगा। इस अवसर पर भव्य जस गीत संध्या का आयोजन किया जा रहा है जिसमे छत्तीसगढ़ के सुप्रसिद्ध जस गीत गायक नीलकमल वैष्णव अपनी भक्तिमय प्रस्तुतियों से श्रद्धालुओं को भावविभोर करेंगे। आयोजन समिति ने पूरी तैयारी कर ली है। वहीं आयोजन से जुड़े लोगों को अलग-अलग जिम्मेदारी भी सौंप दी गई है। इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए समिति के सदस्य नरेश बरेठ, हिरेन्द्र बरेठ, पंचराम, किशन आदित्य, ओमप्रकाश राठौर(सोनू), संतोष विश्वकर्मा, नरोत्तम बरेठ, नायडू बरेठ, पिंटू बरेठ, कृष्ण कुमार, किशन, महेश बरेठ सहित सभी सदस्य जुटे हुए है।



