खनि अधिकारी ने बताया कि जांच के दौरान ग्राम पिपरदा से 01 हाईवा, बिर्रा क्षेत्र में 02 ट्रैक्टर, शिवरीनारायण में 03 ट्रैक्टर एवं केवा नवापारा क्षेत्र से 02 हाईवा को खनिज का अवैध परिवहन करते पाए जाने पर में खनिज नियम के तहत कारवाही करते हुए जप्त किया गया है । जप्त वाहनों को नजदीकी पुलिस थाना बिर्रा, शिवरीनारायण, कलेक्ट्रेट परिसर में सुरक्षार्थ रखा गया। जप्त वाहनों में 05 प्रकरण रेत अवैध परिवहन,1 गिट्टी एवं 2 ईंट इस प्रकार कुल 08 अवैध खनन सक्रिय के दर्ज किया गया है ।
दर्ज प्रकरण पर खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम 1957 की धारा 21 से 23 ख छत्तीसगढ़ गौण खनिज नियम 2015 के नियम 71 में उल्लेखित प्रावधानों के अधीन अग्रिम कार्रवाही की जाएगी। कलेक्टर महोबे ने जिले में अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण के विरुद्ध लगातार सख्त कार्रवाई जारी रखने के निर्देश अधिकारियों को दिए हैं।