Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-03).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-02).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-01).jpg
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

पारसमणी पत्थर के लालच में बैगा को मौत के घाट उतारने वाले लंबे समय से फरार आरोपी को किया गिरफ्तार, थाना जांजगीर पुलिस की कार्यवाही…

जांजगीर-चांपा। पारसमणी पत्थर के लालच में बैगा को मौत के घाट उतारने वाले लंबे समय से फरार आरोपी को जांजगीर पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
प्रार्थियां रामवती यादव निवासी मुनुंद ने थाना जांजगीर में रिपोर्ट दर्ज कराई कि 8 जुलाई 2022 को इसका पति बैगा का काम करने के लिए किसी के बुलाने पर गए थे उसके बाद से घर नहीं आने एवं रात करीबन 12 बजे अज्ञात लोगों के द्वारा घर का दरवाजा खटखटाने पर दरवाजा खोलने पर आरोपियों द्वारा प्रार्थिया के हाथ एवं मुंह में कपड़ा बांधकर घर के अंदर घुसकर घर में रखे नकदी रकम 23000 रू, 2 नग सोना का फुल्ली, एक चांदी का पायल, दो जोडी चांदी की बिछिया को चोरी कर ले गये साथ ही घर के पूजा स्थान के पास सब्बल से खुदाई भी किये किंतु कुछ नहीं मिलने पर वापस चले गये।
प्रार्थियां की रिपोर्ट पर दिनांक 09.07.22 को थाना जाजगीर में गुम इंसान तथा अपराध क्र 459/22 धारा 458,457,380 भादवि पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। मृतक बाबूलाल यादव द्वारा पारसमणी पत्थर नहीं देने पर गुस्से में आकर आरोपियों द्वारा बाबूलाल की हत्या कर कटरा के जंगल मे गडढा खोदकर गाड़ दिये थे। प्रकरण में विवेचना के दौरान आरोपी राजेश हरवंश के मेमोरण्डम कथन एवं उसकी निशानदेही के आधार पर मृतक बाबूलाल यादव के शव को कटरा के जंगल से कार्यपालिक दण्डाधिकारी की उपस्थिति में विधिवत् उत्खनन कर बाहर निकालकर मृतक बाबूलाल यादव के शव का पंचनामा कार्यवाही में लिया गया था। प्रकरण में विवेचना के दौरान आरोपियों के विरूद्ध प्रकरण में 395,302,201,120बी, 342,34 भादवि की धारा जोड़ी गई है।
प्रकरण में विवेचना के दौरान घटना में सम्मिलित आरोपी 01-टेकचंद जायसवाल निवासी लोहराकोट चाना बाराद्वार एवं उनके 10 अन्य साथियों को गिरफ्तार कर भेजा जा चुका है न्यायिक रिमाण्ड पर जेल। प्रकरण का आरोपी सतीष कुमार केसकर उर्फ बम्गल उम्र 32 साल निवासी बिरगहनी (ब) थाना बलौदा घटना दिनांक से फरार था जिसकी लगातार पतासाजी की जा रही थी, जिसको मुखबीर सूचना से उसके सकुनत से पकड़ा जिसको घटना के संबंध में पूछताछ करने पर अपने साथियों के साथ अपराथ घटित करना स्वीकार किये जाने से विधिवत् गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है। प्रकरण में विवेचना जारी है।
उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक अशोक वैष्णव थाना प्रभारी जांजगीर, प्रधान आर, मोहन साहू आरक्षक प्रवीण साहू एवं थाना जाजंगीर स्टाफ का सराहनीय योगदान है।

See also  RBI का बड़ा तोहफा: सस्ते होंगे घर-कार समेत सभी तरह के लोन और EMI, रेपो रेट में 50 बेसिस प्वाइंट की कटौती

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!