Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

जांजगीर-चांपा में पाइप लाइन के पास मिला 23 वर्षीय युवक का शव, इलाके में मचा हड़कंप; पुलिस जांच में जुटी…

जांजगीर-चांपा, 02 सितंबर। नैला पुलिस चौकी क्षेत्र में सरखो और तेंदुभाठा के बीच आज पाइप लाइन के पास एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान तेंदुभाठा निवासी 23 वर्षीय सोनू साहू के रूप में हुई है। युवक का शव मिलने की सूचना के बाद मौके पर बड़ी संख्या में लोग एकत्रित हो गए।

जानकारी के अनुसार, सरखो और तेंदुभाठा के बीच पाइप लाइन के पास लोगों ने एक युवक का शव पड़ा देखा। इसके बाद घटना की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का जायजा लिया।

See also  टीवीएस अपाची को कड़ी टक्कर दे रही Honda की यह शानदार लुक वाली बाइक,जानिए इस बाइक के फीचर्स...

घटना की गंभीरता को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. युलैंडन यार्क भी अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटनास्थल का निरीक्षण किया और मामले से जुड़े आवश्यक तथ्यों की जानकारी ली। पुलिस द्वारा शव की पहचान की पुष्टि करने के बाद घटना की जांच शुरू कर दी गई है।

फिलहाल युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई, यह स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस घटनास्थल से मिले साक्ष्यों और अन्य पहलुओं के आधार पर मामले की जांच कर रही है। शव मिलने के बाद से क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हैं। पुलिस जांच पूरी होने के बाद ही युवक की मौत की वास्तविक वजह सामने आने की संभावना है।

Advertisment

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!