Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

वित्त मंत्री ओ पी चौधरी के मुख्य आतिथ्य में होगा कैरियर मार्गदर्शन एवं विद्यार्थी प्रतिभा सम्मान समारोह, युवा संकल्प से विकल्प कार्यक्रम के तहत होगा शानदार आयोजन, बीईओ बम्हनीडीह बसंत चतुर्वेदी ने वित्त मंत्री से सौजन्य भेंट एवं मार्गदर्शन प्राप्त किया

जांजगीर-चांपा। वित्त मंत्री एवं जांजगीर चांपा जिले के प्रभारी मंत्री ओ पी चौधरी जी ने बीईओ के दायित्वों का कुशलतापूर्वक एवं बेहतर निर्वहन करने हेतु महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिए। उनके द्वारा मिले मार्गदर्शन एवं अनुभव से शिक्षा के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित करने और व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाने की प्रेरणा मिली। बम्हनीडीह ब्लॉक में किए जा रहे गतिविधियों से उन्हें अवगत कराया गया।

युवा संकल्प से विकल्प कार्यक्रम की शुरुआत जांजगीर चांपा जिले में 2014 में तत्कालीन कलेक्टर ओपी चौधरी जी ने प्रारंभ किया था, तब से लगातार पिछले 12 वर्षों से बम्हनीडीह ब्लॉक, जांजगीर चांपा एवं सक्ती जिला में कैरियर मार्गदर्शन, क्विज प्रतियोगिता एवं विद्यार्थी प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन प्रति वर्ष किया जा रहा है। अक्टूबर-नवंबर में बम्हनीडीह ब्लॉक में विकासखंड स्तरीय कैरियर मार्गदर्शन, क्विज प्रतियोगिता एवं विद्यार्थी प्रतिभा सम्मान समारोह कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

See also  लाखों रूपये गबन करने वाले जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित रायपुर के 2 बैंक अधिकारी गिरफ्तार, मौदहापारा पुलिस की कार्यवाही...

विकासखंड शिक्षा अधिकारी बसंत चतुर्वेदी ने कहा है कि जिला कलेक्टर जन्मेजय महोबे, जिला शिक्षा अधिकारी अशोक सिन्हा जी से मार्गदर्शन लेकर, कैरियर मार्गदर्शन कार्यक्रम के रूप रेखा को अंतिम रूप दिया जाएगा।

कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों को अतिथि के रूप में आमंत्रित करेंगे तथा कैरियर मार्गदर्शक के रूप में के एन पटेल रायपुर जिला रोजगार अधिकारी एवं संयुक्त नियंत्रक कर्मचारी चयन आयोग (प्रभारी नालंदा एवं तक्षशिला लाइब्रेरी रायपुर), हिमांशु मिश्रा उप संचालक डीपीआई सहित कैरियर मार्गदर्शक, विद्यार्थियों को कैरियर मार्गदर्शन प्रदान करेंगे।

आयोजन को लेकर बम्हनीडीह ब्लॉक के शिक्षकों में काफी उत्साह है, ज्ञात हो कि ओ पी चौधरी साहब के कलेक्टर रहते बम्हनीडीह में 2015 में ऐतिहासिक कैरियर मार्गदर्शन कार्यक्रम आयोजित हुआ था।

Advertisment

बसंत चतुर्वेदी
बीईओ बम्हनीडीह

See also  केंद्रीय बलों और कोरिया पुलिस की MCB में बरामद हुआ लगभग 6 लाख का नगदी और सोना, फ्लाइंग स्क्वाड टीम को किया सुपुर्द...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!