उल्लास के इस अभियान में देश के युवाओं की भागीदारी अत्यंत महत्वपूर्ण : बसंत चतुर्वेदी

जांजगीर-बम्हनीडीह। भारत सरकार द्वारा संचालित उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के अंतर्गत छत्तीसगढ़ शासन द्वारा वर्ष 2026-27 में संपूर्ण छत्तीसगढ़ को शत प्रतिशत साक्षर बनाने का लक्ष्य रखा गया है। उल्लास का मूल मंत्र जन-जन साक्षर और कर्तव्य बोध है। इसका उद्देश्य 15 वर्ष से अधिक उम्र के व्यस्कों को सशक्त बनाना है जिन्होंने स्कूल शिक्षा प्राप्त नहीं किया है। इस वर्ष 15 अगस्त 2026 स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर आजादी के जश्न को साक्षरता के उल्लास के रूप में मनाया जाना है। इस दिवस साक्षरता को देशभक्ति से जोड़कर उल्लास महा- चौपाल कार्यक्रम किया जाना है जिसके तारतम्य में 5 अगस्त 2026 को विकासखंड बम्हनीडीह के बीआरसी सभा भवन में विकासखंड शिक्षा अधिकारी बसंत चतुर्वेदी व बीआरसी एच के बेहार की उपस्थिति में एकदिवसीय ग्राम प्रभारी का प्रशिक्षण आहूत किया गया। 15 अगस्त 2026 और भारत साक्षरता कार्यक्रम के क्रियान्वयन के लिए समस्त प्रतियोगिताओं का कार्यक्रम करने हेतु विकास खंड अधिकारी द्वारा निर्देशित करते हुए कहा कि ग्राम प्रभारी अपने ग्राम में उल्लास महा चौपाल कार्यक्रम 2026 के बारे में बताया कि उल्लास साक्षरता मोबाइल टॉर्च रैली,मशाल रैली,प्रभात फेरी,उल्लास साक्षरता ध्वजारोहण,सामूहिक उल्लास शपथ,महा चौपाल और कहानियों का कारवां, मातृत्व साक्षरता/महा संकल्प कार्यक्रम,उल्लास हेल्प डेस्क (पंजीयन शिविर),डिजिटल और साक्षरता सेल्फी प्वाइंट, अंगूठा मुक्त पंचायत,अंगूठे से कलम तक सम्मान समारोह,प्रशस्ति पत्र वितरण,साक्षरता रंगोली और नुक्कड़ नाटक, उल्लास थीम पर विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन,उल्लास की घंटी उल्लास दीवार,उल्लास खेलकूद प्रतियोगिता, साक्षरता सर्वेक्षण,नारा लेखन,कैंडल मार्च आदि कार्यक्रमों के बारे में विस्तार रूप से बताया गया। साथ ही सभी को सर्वे कार्य कर ऑनलाइन एंट्री कार्य समय पर करने हेतु विकास खंड शिक्षा अधिकारी द्वारा निर्देशित किया गया। बीआरसी एच के बेहार ने प्लेटफॉर्म अनुसार रणनीति,एक्स ट्विटर, फेसबुक,सोशल मीडिया के लिए रेडियो रेडी टू यूज टेक्स्ट,लाइव प्रसारण, डिजिटल पोस्टर,व्हाट्सएप डीपी और स्टेटस आदि के बारे में बताते हुए अपील की कि 15 अगस्त को सभी अपने व्हाट्सएप डीपी और स्टेटस पर लोबो लगाएं। विकासखंड परियोजना अधिकारी साक्षर भारत उमेश कुमार दुबे ने 03.08.2026 को राज्य वेबीनार आनलाइन में दिए गए निर्देशों को बताते हुए कहा कि आगामी 14अगस्त को मशाल रैली व 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर अपने-अपने ग्राम में उल्लास महा चौपाल कार्यक्रम हेतु व्यापक जन जागरूकता और समुदाय को प्रेरित करने के उद्देश्य से एक विशेष सोशल मीडिया अभियान चलाया जाना है इसका मुख्य उद्देश्य डिजिटल माध्यमों से समाज के हर वर्ग को साक्षरता अभियान से जोड़ना है। उल्लास डिजिटल शपथ व अभियान का मुख्य थीम और हैश टैग के बारे में विस्तार से बताया गया। विकासखंड शिक्षा अधिकारी बसंत चतुर्वेदी ने उपस्थित सभी ग्राम प्रभारी को शपथ दिलाई।




