Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

जिला पंचायत सामान्य सभा में विकास कार्यों की गहन समीक्षा: कैम्पा वृक्षारोपण का होगा भौतिक सत्यापन, बिजली-स्वास्थ्य सेवाओं पर सख्त निर्देश, पंचायत सचिवों के स्थानांतरण की बनेगी कार्ययोजना

जांजगीर-चांपा, 29 जुलाई 2026। जिला पंचायत अध्यक्ष इंजी. सत्यलता आनंद मिरी की अध्यक्षता में बुधवार को जिला पंचायत सभाकक्ष में सामान्य सभा की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले के विभिन्न विभागों की योजनाओं, विकास कार्यों एवं जनहित से जुड़े मुद्दों की विस्तार से समीक्षा की गई। अध्यक्ष ने अधिकारियों को पारदर्शिता, गुणवत्ता और समयबद्धता के साथ कार्य करने के निर्देश देते हुए कई महत्वपूर्ण फैसले लिए। साथ ही बैठक से अनुपस्थित रहने वाले अधिकारियों पर गहरी नाराजगी भी व्यक्त की गई।

बैठक की शुरुआत पिछली सामान्य सभा में पारित प्रस्तावों के पालन प्रतिवेदन की समीक्षा से हुई। इसके बाद विभागवार योजनाओं की प्रगति पर चर्चा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

कैम्पा मद से हुए वृक्षारोपण का होगा भौतिक सत्यापन

वन विभाग की समीक्षा के दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष ने पिछले दो वर्षों में जिले में हुई पेड़ों की कटाई, उसके कारणों, नीलामी एवं विक्रय की विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। इसके अलावा ग्राम पंचायतवार लगाए गए पौधों का पूरा विवरण भी सदन के समक्ष रखने को कहा गया।

बैठक में निर्णय लिया गया कि कैम्पा सहित सभी मदों से पिछले दो वर्षों में किए गए वृक्षारोपण कार्यों का जिला पंचायत सदस्यों और अधिकारियों की संयुक्त समिति बनाकर भौतिक सत्यापन कराया जाएगा, ताकि वृक्षारोपण की वास्तविक स्थिति सामने आ सके।

Advertisment

पंचायत सचिवों के स्थानांतरण की बनेगी कार्ययोजना

See also  मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना: सिवनी च में 33 जोड़े बंधे परिणय सूत्र में, जनप्रतिनिधियों ने दिया सुखद दांपत्य का आशीर्वाद

पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की समीक्षा के दौरान एक ही ग्राम पंचायत में लंबे समय से पदस्थ पंचायत सचिवों को लेकर भी अहम निर्णय लिया गया। पाँच वर्ष से अधिक समय से एक ही पंचायत में कार्यरत सचिवों की सूची तैयार कर चरणबद्ध स्थानांतरण करने के निर्देश दिए गए। वहीं 15 वर्ष से अधिक समय से एक ही पंचायत में पदस्थ सचिवों का प्रथम चरण में अनिवार्य रूप से स्थानांतरण करने के निर्देश अधिकारियों को दिए गए।
धान उठाव और परिवहन पर रहेगी कड़ी निगरानी
सहकारिता विभाग को निर्देशित किया गया कि समितिवार धान उठाव की अद्यतन जानकारी संबंधित वाहन नंबर सहित उपलब्ध कराई जाए, जिससे धान परिवहन और उठाव की प्रभावी निगरानी की जा सके। साथ ही वर्ष 2015 से 2022 तक धान उपार्जन केंद्रों में पंजीकृत किसानों की केंद्रवार सूची की भी समीक्षा की गई।

शिक्षा व्यवस्था सुधारने पर जोर

शिक्षा विभाग की समीक्षा में विद्यालयों में शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने के निर्देश दिए गए। अध्यक्ष ने शिक्षकों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने, समय-समय पर पालक-शिक्षक बैठक आयोजित करने और विद्यार्थियों के शैक्षणिक स्तर को बेहतर बनाने के लिए ठोस कदम उठाने पर जोर दिया।

See also  Bilaspur Crime News: कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर दुष्कर्म का आरोप, लोरमी के बिल्डर नरेंद्र खत्री समेत 4 के खिलाफ मामला दर्ज

इसके अलावा निजी विद्यालयों में शिक्षा का अधिकार (आरटीई) के तहत प्रवेश प्राप्त विद्यार्थियों की विद्यालयवार सूची प्रस्तुत करने तथा सभी निजी विद्यालयों में एनसीईआरटी की पाठ्यपुस्तकों का उपयोग सुनिश्चित कराने के निर्देश भी दिए गए।

ग्रामीण बिजली व्यवस्था सुधारने के निर्देश

विद्युत विभाग की समीक्षा के दौरान ग्रामीण क्षेत्रों में लगातार सामने आ रही बिजली संबंधी समस्याओं और ट्रांसफार्मर खराब होने की शिकायतों पर चर्चा हुई। अध्यक्ष ने अधिकारियों को त्वरित समाधान सुनिश्चित करने तथा ग्रामीण क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति व्यवस्था को स्थायी रूप से मजबूत बनाने के निर्देश दिए।

स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा, 24 घंटे सेवाएं सुनिश्चित करने पर जोर

स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा के दौरान जिले में संस्थागत प्रसव एवं स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति पर विस्तार से चर्चा की गई। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में 24 घंटे स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने तथा आम नागरिकों को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं सुनिश्चित करने के निर्देश अधिकारियों को दिए गए।

उद्योग, विकास योजनाएं और वित्तीय सहायता की भी समीक्षा

बैठक में उद्योग विभाग को जिले के उद्योगों पर बकाया जलकर की अद्यतन जानकारी प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए। वहीं वित्तीय वर्ष 2026-27 की विकसित भारत योजना के अंतर्गत स्वीकृत कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई। इसके अलावा आदर्श कोसा बुनकर सहकारी समिति, सिवनी को वर्ष 2024-25 एवं 2025-26 में विभिन्न योजनाओं के तहत दी गई वित्तीय सहायता की भी समीक्षा की गई।
साथ ही जिला पंचायत विकास निधि एवं 16वें वित्त आयोग के तहत अनुमेय कार्यों का अनुमोदन भी बैठक में किया गया।

See also  CG NEWS : बेटी ने साथी के साथ मिलकर पिता को लगाया 54 लाख का चूना, कहानी जानकर उड़ जाएंगे होश...

कई जनप्रतिनिधि और अधिकारी रहे मौजूद

बैठक में जिला पंचायत उपाध्यक्ष गगन कुमार जयपुरिया, जिला पंचायत समिति के सभापति एवं सदस्य प्रियंका सिंह क्षत्री, सभापति राजकुमार साहू, ज्योति कश्यप, नेहा साहू, संतोषी सिंह रात्रे, प्रीति दिव्य, प्रमिला साहू,  महादेव नेताम, उर्मिला यादव, बबीता रात्रे, उमा राजेन्द्र राठौर, मोहन कुमारी साहू, आशा साव, सांसद प्रतिनिधि अशोक कुमार धिरही, जांजगीर विधायक प्रतिनिधि दिनेश शर्मा, विधायक अकलतरा प्रतिनिधि संदीप यादव, जनपद पंचायत अध्यक्ष, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी विनय कुमार पोयाम सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। बैठक में अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए कि विकास कार्यों में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और सभी योजनाओं का लाभ समय पर आम जनता तक पहुंचना चाहिए।

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!